वीजे चित्रा के आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति पर शक करना निकला सही

Published : Jan 21, 2021, 10:03 AM IST
वीजे चित्रा के आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति पर शक करना निकला सही

सार

साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस केस की गुत्थी को अदालत के सामने खोल दिया है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि आखिर किस वजह से चित्रा ने खुदकुशी कर ली।

मुंबई. साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस केस की गुत्थी को अदालत के सामने खोल दिया है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि आखिर किस वजह से चित्रा ने खुदकुशी कर ली। वीजे चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में एक होटल में मृत पाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने उनके पति हेमंत कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कहा ये भी गया कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज था। 

हेमंत के वकील ने किया डिफेंड

बुधवार को हेमंत की जमानत पर सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट से कहा कि हेमंत ने कभी अपनी पत्नी वीजे चित्रा पर शक नहीं किया। ना ही उसने एक्ट्रेस को शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान किया। वकील ने कहा कि हेमंत ने कभी चित्रा को सीरियलों में एक्टिंग छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया।

वीजे चित्रा को लेकर अधिवक्ता ने किया खुलासा 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की तरफ से पेश अधिवक्ता ने कोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि हेमंत अपनी पत्नी वीजे चित्रा पर शक करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस वजह से एक्ट्रेस ने खुदकुशी कर ली थी। 

यह भी पढ़ें: क्या तीन दिन बाद गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे वरुण धवन? यहां को वेडिंग फंक्शन

ऐसे हुई थी एक्ट्रेस की मौत 

गौरतलब है कि 9 दिसंबर को चित्रा देर रात शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि था होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।

यह भी पढ़ें: पत्नी-बच्चों संग यहां छुट्टियां इन्जॉय कर रहे KGF स्टार, नापसंद चीज को देख ऐसा था बेटी का रिएक्शन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा