
मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। दुनियाभर में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस रजनीकांत के सपोर्ट में खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने के लिए मिला जब एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत को लेकर एक जोक किया तो फैंस ने भी एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, रोहित ने सोशल मीडिया पर एक जोक शेयर किया। उन्होंने लिखा था कि रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब कोरोना को क्वारनटीन कर दिया गया है। रोहित का इरादा तो इस जोक के सहारे माहौल को हल्का-फुल्का बनाने का था, लेकिन रजनी के कई फैंस को ये जोक काफी असंवेदनशील लगा, जिसके बाद रोहित को काफी ट्रोल किया गया।
रोहित का आया रिएक्शन
इसके बाद रोहित ने भी अपना रिएक्शन देते लिखा, 'दोस्तों आपको रिलैक्स करना चाहिए। आपको लाइफ में इतना उदासीन भी नहीं होना चाहिए। एक जोक आखिर जोक ही होता है। माफी मांगते हुए एक्टर ने आगे लिखा कि ये किसी भी तरह से गलत टेस्ट में था। ये पारंपरिक रजनीकांत सर स्टायल जोक था और वो इस जोक के सहारे सभी को हंसाना चाहते थे। रोहित कहते हैं कि कमेंट करने से पहले इंसान का इरादा भी देखना चाहिए। कम से कम उन्होंने ये जोक लोगों को हर्ट करने के लिए तो नहीं पोस्ट किया था जैसा कि लोग उन्हें हर्ट करने के लिए जानबूझ कर हेट मैसेज कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।