एक्टर ने बताया रजनीकांत को कोरोना पॉजिटिव तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल

परस्टार रजनीकांत की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। दुनियाभर में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस रजनीकांत के सपोर्ट में खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने के लिए मिला जब एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत को लेकर एक जोक किया। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2020 2:05 AM IST

मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। दुनियाभर में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस रजनीकांत के सपोर्ट में खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने के लिए मिला जब एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत को लेकर एक जोक किया तो फैंस ने भी एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

दरअसल, रोहित ने सोशल मीडिया पर एक जोक शेयर किया। उन्होंने लिखा था कि रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब कोरोना को क्वारनटीन कर दिया गया है। रोहित का इरादा तो इस जोक के सहारे माहौल को हल्का-फुल्का बनाने का था, लेकिन रजनी के कई फैंस को ये जोक काफी असंवेदनशील लगा, जिसके बाद रोहित को काफी ट्रोल किया गया।

Latest Videos

 

रोहित का आया रिएक्शन 

इसके बाद रोहित ने भी अपना रिएक्शन देते लिखा, 'दोस्तों आपको रिलैक्स करना चाहिए। आपको लाइफ में इतना उदासीन भी नहीं होना चाहिए। एक जोक आखिर जोक ही होता है। माफी मांगते हुए एक्टर ने आगे लिखा कि ये किसी भी तरह से गलत टेस्ट में था। ये पारंपरिक रजनीकांत सर स्टायल जोक था और वो इस जोक के सहारे सभी को हंसाना चाहते थे। रोहित कहते हैं कि कमेंट करने से पहले इंसान का इरादा भी देखना चाहिए। कम से कम उन्होंने ये जोक लोगों को हर्ट करने के लिए तो नहीं पोस्ट किया था जैसा कि लोग उन्हें हर्ट करने के लिए जानबूझ कर हेट मैसेज कर रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला