महिला हॉकी के न्यूजीलैंड दौरे के लिए ट्रेनिंग स्तर को बढ़ाया जाएगा: कोच सोर्ड मारिन

Published : Jan 04, 2020, 03:52 PM IST
महिला हॉकी के न्यूजीलैंड दौरे के लिए ट्रेनिंग स्तर को बढ़ाया जाएगा: कोच सोर्ड मारिन

सार

हम 25 खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय कोचिंग शिविर शुरू कर रहे हैं, जिन्हें ओलंपिक के लिए अंतिम 16 में स्थान निर्धारित करने के लिए चुना गया है ।

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारिन इस महीने के अंत में होने वाले न्यूजीलैंड के आगामी दौरे की तैयारियों के लिये आयोजित 17 दिवसीय शिविर के दौरान ट्रेनिंग का स्तर बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हॉकी इंडिया ने शिविर के लिये 25 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की।

भारतीय महिला टीम के लिये 2019 काफी अच्छा रहा जिसमें उसने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य पूरा किया । नये साल में टीम की शुरूआत न्यूजीलैंड के दौरे के साथ होगी जिसमें वह दुनिया की छठे नंबर की टीम के खिलाफ चार मैच खेलेगी और एक मैच ब्रिटेन के खिलाफ होगा।

25 खिलाड़ियों में से ओलंपिक के लिए 16 को चुना जाएगा-

मारिन ने कहा, ‘‘हम सभी 2020 में अच्छे प्रदर्शन और वर्ष में आने वाली सभी चुनौतियों से निपटने की उम्मीद कर रहे हैं। हम 25 खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय कोचिंग शिविर शुरू कर रहे हैं, जिन्हें ओलंपिक के लिए अंतिम 16 में स्थान निर्धारित करने के लिए चुना गया है ।

संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

गोलकीपर: सविता, रजनी इतिमारपू, बीचू देवी खरिबाम  

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, और निशा।

मिडफील्डर: निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू पुखराम्बम, सोनिका, नमिता टोप्पो।

फारवर्ड: रानी, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी और उदिता।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स