Top 10: IPL की 10 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी

Published : Mar 20, 2025, 01:57 PM ISTUpdated : Mar 21, 2025, 09:54 AM IST

Big controversy in IPL: IPL में कई विवाद हुए हैं, जैसे कोहली-गंभीर की लड़ाई से लेकर स्पॉट फिक्सिंग तक। जानिए और कौन से बड़े विवाद IPL में हुए!

PREV
110
शाहरुख खान VS वानखेड़े स्टेडियम सिक्योरिटी

साल 2012 में केकेआर के मालिक शाहरुख खान को सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ विवाद के बाद वानखेड़े स्टेडियम से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। बाद में राजनीतिक दबाव के कारण इस प्रतिबंध हटा लिया गया था।

210
कोहली VS गंभीर फेस-ऑफ

साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस हो गई थी। मैच के बाद टकराव बढ़ गया, जिससे तनाव को शांत करने के लिए खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा था।

310
हरभजन ने श्रीसंत को मारा था थप्पड़

साल 2008 के पहले आईपीएल सीजन में, हरभजन सिंह ने मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ मारा दिया था। घटना के बाद श्रीसंत कैमरे के सामने रोते नजर आए थे। इस वजह से हरभजन को पूरे सीजन से सस्पेंड कर दिया गया था।

410
2013 स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल

साल 2013 में एस. श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मालिकों के खिलाफ भी सट्टेबाजी से जुड़े आरोप लगे, जिसके कारण दोनों टीमों को 2016 और 2017 सीज़न से बैन कर दिया गया।

510
वेन पार्नेल और राहुल शर्मा रेव पार्टी घटना

साल 2012 में, दोनों खिलाड़ियों को ड्रग के सेवन के लिए एक रेव पार्टी में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

610
ललित मोदी को IPL से निकाल दिया गया

IPL के संस्थापक ललित मोदी पर साल 2010 में धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें BCCI से निलंबित कर दिया गया और बाद में उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।

710
पोलार्ड VS स्टार्क टकराव

मैच के दौरान कीरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच बहस हो गई थी। इस विवाद के बाद पोलार्ड और स्टार्क दोनों को सजा भी मिली थी।

810
सहारा पुणे वॉरियर्स का बाहर होना

सहारा पुणे वॉरियर्स ने पैसों की वजह से साल 2013 में आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि सहारा समूह ने फ्रेंचाइजी फीस का पेमेंट नहीं कर पाई थी।

910
धोनी की अंपायर से बहस

साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक मैच के दौरान, जब अंपायर ने नो-बॉल का फैसला बदला, तो धोनी गुस्से में मैदान में आ गए और अंपायर से बहस करने लगे। ऐसा करने की वजह से उन्हें जुर्माना भरना पड़ा था।

1010
ल्यूक पोमर्सबैक की गिरफ्तारी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ल्यूक पोमर्सबैक को साल 2012 में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शाहरुख खान की घटना के तुरंत बाद इस घटना ने लीग के विवादों को और बढ़ा दिया।

Read more Photos on

Recommended Stories