Top 10: IPL हिस्ट्री के 10 सबसे शॉकिंग मोमेंट्स
Shocking moments in IPL history: IPL इतिहास के यादगार पल! मैकुलम का तूफानी शतक, गेल के छक्के, रिंकू का कमाल और भी बहुत कुछ। यह सब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक पहल रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
ब्रेंडन मैकुलम के 158 रन (2008)*
पहले आईपीएल मैच में मैकुलम ने मात्र 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे। यह IPL मैच के बेस्ट स्कोर में से एक है।
क्रिस गेल के 175 रन (2013)*
क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उन्होंने एक ही पारी में 17 छक्के लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 265.15 रहा था।
रिंकू सिंह के पांच छक्के (2023)
रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिससे KKR के लिए हारा हुआ मैच जीत में बदल गया था।
मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट चमत्कार रहा (2014)
MI ने 14.3 ओवर में टारगेट का पीछा करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, जिसमें आदित्य तारे ने खूब छक्का लगाए थे।
CSK का दो साल का प्रतिबंध (2015)
चेन्नई सुपर किंग्स को उनके मालिक गुरुनाथ मयप्पन द्वारा अवैध सट्टेबाजी के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस घटना से टीम के दुनिया भर के फैंस हैरान रह गए थे।
एक मैच में दो सुपर ओवर (2020)
MI और KXIP ने एक मैच में दो सुपर ओवर खेले थे, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ था।
पोलार्ड की टेप घटना (2015)
मैच के दौरान पोलार्ड ने अपने मुंह पर डक्ट टेप लगा लिया, जो आम तौर पर सार्वजनिक विरोध के साथ जुड़ा हुआ इशारा है। उन्होंने मैच का अंतिम ओवर फेंकने तक यह मौन विरोध जारी रखा, जिसके बाद उन्होंने टेप हटा दिया।
कोहली vs गंभीर बहस (2023)
RCB vs LSG मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
एडम गिलक्रिस्ट ने विकेट लिया (2013)
दिग्गज विकेटकीपर ने गेंदबाजी की और अपना एकमात्र IPL विकेट लिया था, जिसने अपनी प्रतिभा से फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया।
मिलियन डॉलर मैक्सवेल (2013)
ग्लेन मैक्सवेल को 1 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने केवल तीन मैच खेले, जिससे ऑप्शन स्ट्रेटेजी पर कई सवाल उठे थे।