युवराज सिंह
भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रहे युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की पत्नी ने अपने पति साथ ही सास शबनम सिंह और युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उनका नाम आकांक्षा था, वो बिग बॉस सीजन 10 में भी नजर आ चुकी थी। हालांकि, युवराज सिंह ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा, बाद में उनके ऊपर कोई केस भी दर्ज नहीं हुआ। 2025 में उनके खिलाफ भी ऑनलाइन बैटिंग एप को लेकर ED ने कार्रवाई की थी।