अजय रात्रा एक विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साल 2002 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट और 12 वनडे मैच खेलें, जिसमें उनके नाम टेस्ट में 163 और वनडे में 90 रन है। खराब स्कोर के चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जबकि 2000 में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।