
IPL 2026 Today Match Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब प्लेऑफ की जंग और तेज हो गई है। 16 मई को गुजरात टाइटंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है। टीम के लिए IPL 2026 का दूसरा हाफ शानदार रहा है। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इस सीजन में संघर्ष करती नजर आएगी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। 12 मैचों के बाद गुजरात टाइटन्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है और लगातार 5 जीत दर्ज कर चुकी है। अब टीम सिर्फ एक और जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है।
सीजन के बीच में GT ने 7 में से केवल 3 मुकाबले जीते थे। टीम का मिडिल ऑर्डर संघर्ष कर रहा था और बल्लेबाज़ी काफी हद तक टॉप ऑर्डर पर निर्भर नजर आ रही थी। लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम ने जबरदस्त वापसी की है। बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत टीम लगातार जीत हासिल कर रही है। GT की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों संतुलित नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से टीम प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो चुकी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी सीजन के दूसरे हिस्से में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन शुरुआती खराब प्रदर्शन की वजह से टीम अब भी मुश्किल स्थिति में है। KKR अपने पहले छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी। टीम को शुरुआती चरण में सिर्फ एक अंक मिला था, जब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके बाद KKR ने लगातार चार जीत दर्ज कर शानदार वापसी की, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मिली हार ने उनकी राह मुश्किल बना दी।
अगर KKR यह मुकाबला हार जाती है, तो टीम टेक्निकली तो बाहर नहीं होगी, लेकिन उसके बाद प्लेऑफ की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर हो जाएंगी। KKR के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं और अच्छी बात यह है कि ये सभी मैच टीम अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेलेगी। हालांकि इस सीजन में घरेलू मैदान पर टीम का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है। KKR ने घर में खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है। GT ने पिछले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया था। पिच और मौसम की स्थिति को देखते हुए टीम उन्हें बरकरार रख सकती है या फिर साई किशोर को मौका दे सकती है।
Matheesha Pathirana पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं, लेकिन KKR ने अभी तक उन्हें मौका नहीं दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टीम रोवमैन पॉवेल की जगह उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। इस बीच रचिन रवीन्द्र IPL छोड़कर न्यूजीलैंड के इंग्लैंड टेस्ट दौरे की तैयारी के लिए वापस लौट चुके हैं।
फिन एलन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
अंगकृष रघुवंशी
कैमरन ग्रीन
रिंकू सिंह
मनीष पांडे
रोवमैन पॉवेल
सुनील नरेन
अनुकूल रॉय
कार्तिक त्यागी
वैभव अरोड़ा
सौरभ दुबे
शुभमन गिल (कप्तान)
बी साई सुदर्शन
जोस बटलर (विकेटकीपर)
वॉशिंगटन सुंदर
जेसन होल्डर
निशांत सिंधु
राहुल तेवतिया
राशिद खान
अरशद खान
कगिसो रबाडा
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर
अगर गुजरात टाइटन्स यह मुकाबला जीत जाती है, तो टीम IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है। वहीं KKR के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि GT अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या KKR घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए अपनी उम्मीदें जिंदा रखती है।