Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 1st May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Published : May 01, 2026, 12:26 AM IST
aaj kiska match hai 1 may ipl

सार

मिचेल स्टार्क की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। टीम लगातार हार से जूझ रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है। जयपुर में दोनों टीमों के बीच आज कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। पाइंट्स टेबल में RR जहां 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है, वहीं DC 6 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। 

Aaj Kiska Match Hai (1st May) IPL 2026: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज शुक्रवार 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच है। जयपुर में होनेवाले इस मैच की सबसे बड़ी खासियत ये है कि दिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर गेंदबाज मिचेल स्टार्क खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कुल मिलाकर स्टार्क की वापसी DC के लिए सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है।

चोट के बाद वापसी, मैच फिटनेस पर नजर

मिचेल स्टार्क कंधे की चोट से उबर रहे थे और हाल ही में टीम से जुड़े हैं। हालांकि, उन्होंने तीन महीने से ज्यादा समय से कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वह DC के नेट्स में लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं और खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। स्टार्क के आने से काइल जेमिसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, लुंगी एनगिडी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन वो इस मैच में खेलेंगे, ये अभी तय नहीं है।

Who Won Yesterday's IPL Match, 30th April 2026: GT vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 42वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

दिल्ली कैपिटल्स की खराब फॉर्म

DC के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। पिछले मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ टीम सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गई थी। नई गेंद से भी टीम को इस सीजन में सफलता नहीं मिली है। पावरप्ले में DC ने सिर्फ 7 विकेट लिए हैं।

RR की मजबूत शुरुआत और आक्रामक ओपनिंग

इसके उलट, राजस्थान रॉयल्स पावरप्ले में सबसे मजबूत टीम रही है। उन्होंने इस फेज में 21 विकेट लिए हैं। अकेले जोफ्रा आर्चर ने 9 विकेट झटके हैं। RR की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी काफी आक्रामक हैं। ऐसे में स्टार्क और इन दोनों बल्लेबाजों के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।

पंजाब के खिलाफ जीत से RR का बढ़ा आत्मविश्वास

राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। छले तीन मैचों में से दो जीतकर RR अच्छी स्थिति में है। अगर वे DC को हरा देते हैं, तो अन्य मैचों के नतीजों के आधार पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुंच सकते हैं।

संभावित प्लेइंग XI: राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल

वैभव सूर्यवंशी

ध्रुव जुरेल (wk)

रियान पराग (कप्तान)

डोनोवन फरेरा

शुभम दुबे

दासुन शनाका

रवींद्र जडेजा

जोफ्रा आर्चर

नांद्रे बर्गर

बृजेश शर्मा

यश राज पुंजा

संभावित प्लेइंग XI: दिल्ली कैपिटल्स

केएल राहुल (wk)

साहिल पारख

नितीश राणा

समीर रिज़वी

ट्रिस्टन स्टब्स

डेविड मिलर

विप्रज निगम

अक्षर पटेल (कप्तान)

मिचेल स्टार्क

कुलदीप यादव

दुष्मंथा चमीरा

टी नटराजन

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 30th April 2026: GT vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 42वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
RCB vs GT Live Streaming: फ्री में कहां देखें आज का IPL मुकाबला