Who Won Yesterday's IPL Match, 30th April 2026: GT vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 42वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : May 01, 2026, 12:01 AM IST
GT vs RCB Match Results

सार

GT vs RCB IPL Yesterday Match Result: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

Who Won Yesterday IPL Match: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच IPL 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी चुनी। RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 155 रन बनाए, जवाब में GT ने 158/6 का स्कोर बनाकर 25 गेंद शेष रहते ही मैच खत्म कर दिया।

जेसन होल्डर बने जीत के हीरो

जैसन होल्डर इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने सिर्फ 2 विकेट ही नहीं लिए, बल्कि 3 अहम कैच भी पकड़े और कुल मिलाकर 5 विकेटों में योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने 12 रन भी बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के बाद GT 9 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 1st May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

RCB की बल्लेबाजी: कोहली का आक्रामक अंदाज

RCB की शुरुआत काफी तेज रही और विराट कोहली बेहद आक्रामक मूड में नजर आए। उन्होंने कगिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ दिए। हालांकि, अगले ही ओवर में रबाडा ने वापसी करते हुए कोहली को आउट कर दिया। कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल है। इससे पहले, मोहम्मद सिराज ने जैकब बेथेल को राशिद खान के हाथों कैच कराकर RCB को पहला झटका दिया।

RCB की पारी लड़खड़ाई

पावरप्ले के बाद RCB की पारी बीच में बिखर गई। कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जितेश शर्मा सिर्फ 1 रन ही बना सके। टिम डेविड 9, क्रुणाल पंड्या 4 और रोमारियो शेफर्ड 17 रन ही बना पाए। हालांकि, देवदत्त पडिक्कल ने 24 गेंद में ताबड़तोड़ 40 रन का योगदान दिया लेकिन वो भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। आखिरी में वेंकटेश अय्यर के 12 और भुवनेश्वर कुमार के 15 रनों की बदौलत टीम ने 19.2 ओवर में 155 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। गुजरात की ओर से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। वहीं होल्डर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले।

गुजरात का रनचेज: गिल और बटलर की साझेदारी

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साई सुदर्शन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल (43) और जोस बटलर (39) ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने, लेकिन तब तक टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी।

मिडिल ऑर्डर में उतार-चढ़ाव, लेकिन जीत आसान

मिडिल ऑर्डर में शाहरुख खान (8) और वॉशिंग्टन सुंदर (12) ज्यादा योगदान नहीं दे सके। आखिर में जेसन होल्डर (12) आउट हुए, लेकिन तब तक मैच लगभग गुजरात के पाले में था। इसके बाद बाकी रन बनाना सिर्फ औपचारिकता रह गया और गुजरात ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 1st May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
RCB vs GT Live Streaming: फ्री में कहां देखें आज का IPL मुकाबला