
Aaj Kiska Match Hai IPL 2026: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में बुधवार 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मैच है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होनेवाले इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद जहां 10 अंक के साथ पाइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर है, वहीं मुंबई इंडियंस सिर्फ 2 जीत यानी 4 अंक के साथ नौवें नंबर पर है।
Mumbai Indians अक्सर IPL सीजन में शुरुआत में थोड़ा धीमी रहती है, लेकिन बाद में शानदार वापसी के लिए जानी जाती है। 2014 सीजन में पहले 5 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंची, जबकि 2015 में शुरुआती 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत के बाद भी चैंपियन बनी। हालांकि, IPL 2026 में अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा कि टीम उसी अंदाज में वापसी कर पाएगी।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम मैनेजमेंट ने अब तक 22 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। इनमें कई बदलाव चोटों के कारण हुए तो कुछ रणनीतिक फैसले भी सफल नहीं रहे। हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी माना कि टीम को मजबूरी और रणनीति दोनों कारणों से बदलाव करने पड़े।
MI की सबसे बड़ी परेशानी उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिखी है। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी तेज गेंदबाज महंगे साबित हुए। बल्लेबाजी यूनिट भी अब तक एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि, क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा के शतक ने टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है। लेकिन बड़े खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या से बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है।
Sunrisers Hyderabad ने भी सीजन की शुरुआत खराब की थी। पहले 4 मैचों में 3 हार के बाद अब लगातार 4 जीत से टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं। SRH की ताकत मजबूत बॉलिंग अटैक है। एक तरफ पैट कमिंस की वापसी और दूसरी ओर ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन का उभरना टीम को फायदा दे रहा है।
रोहित शर्मा/डेनिश मालेवार
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)
नमन धीर
सूर्यकुमार यादव
तिलक वर्मा
हार्दिक पांड्या (कप्तान)
शेरफेन रदरफोर्ड
विल जैक / केशव महाराज
कृष भगत
अश्विनी कुमार
जसप्रीत बुमराह
एएम गजनफर
ट्रैविस हेड
अभिषेक शर्मा
ईशान किशन (विकेटकीपर)
हेनरिक क्लासेन
नितीश कुमार रेड्डी
सलिल अरोड़ा
अनिकेत वर्मा
पैट कमिंस (कप्तान)
शिवांग कुमार
ईशान मलिंगा
प्रफुल्ल हिंगे/हर्ष दुबे
साकिब हुसैन