Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : Apr 29, 2026, 12:26 AM IST
rr vs pbks match results

सार

RR vs PBKS IPL Yesterday Match Result: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

Who Won Yesterday IPL Match 2026: IPL 2026 का 40वां मैच Punjab Kings और Rajasthan Royals के बीच मंगलवार को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही मौजूदा सीजन में पंजाब की जीत का विजयरथ भी थम गया। हालांकि, हार के बाद भी पंजाब पाइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ अब भी नंबर वन बनी हुई है।

पंजाब किंग्स की दमदार बल्लेबाजी: 222 रन का बड़ा स्कोर

न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। इसमें प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंद में 59, प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 29 रन, कूपर कोनोली ने 14 गेंद में 30 रन, श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में 30 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंद में 62 रन बनाए। स्टोयनिस ने आखिरी ओवर में 24 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

राजस्थान की तेज शुरुआत: वैभव और यशस्वी का हमला

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत काफी आक्रामक रही। हमेशा की तरह वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब के तेज गेंदबाजों पर जमकर अटैक किया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन (5 छक्के, 3 चौके) ठोके। वैभव ने अपनी पारी में लगभग सारे रन बाउंड्री से बनाए, लेकिन चौथे ओवर में अर्शदीप सिंह ने उनका विकेट ले लिया। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद में 51 रन बनाए।

मिडिल ऑर्डर का योगदान: पराग और जुरेल की भूमिका

शुरुआती झटकों के बाद टीम को संभालने का काम मिडिल ऑर्डर ने किया। रियान पराग ने 16 गेंद में 29 रन, जबकि ध्रुव जुरेल ने 20 रन बनाए। इन दोनों ने पारी को संभालते हुए रन रेट बनाए रखा। इसके बाद फरेरा और शुभम दुबे का तूफान आया। डोनोवन फरेरा ने 26 गेंद में नाबाद 52 रन ठोके। उनका साथ शुभम दुबे ने दिया और उन्होंने भी 12 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए। इन दोनों की शानदार फिनिशिंग की बदौलत राजस्थान ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए डोनोवन फरेरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

पॉइंट्स टेबल पर कौन कहां?

इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स पाइंट्स टेबल में अब भी टॉप पर बरकरार है। पंजाब किंग्स के 8 मैच में 13 अंक हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 8 मैच में 12 अंक हैं। हालांकि, RCB का नेट रन रेट पंजाब से बेहतर है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसके 9 मैच में 12 अंक हैं। वहीं, चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके 8 मैच में 10 अंक हैं। इसके बाद पांचवे पर गुजरात टाइटंस, छठे पर चेन्नई सुपर किंग्स, सातवें पर दिल्ली कैपिटल्स, आठवें पर कोलकाता नाइट राइडर्स, नौवें पर मुंबई इंडियंस और दसवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
PBKS vs RR: वैभव सूर्यवंशी तोड़ने वाले हैं वेस्टइंडीज के इस खूंखार खिलाड़ी के छक्कों का रिकॉर्ड, बस 1 कदम दूर