IND vs ZIM: 16 रन और… विराट, राहुल, गिल की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे अभिषेक शर्मा

Published : Jul 23, 2026, 09:38 AM IST

Abhishek Sharma Record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका होगा। आइए जानते हैं...

PREV
15
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज में रहेंगी अभिषेक शर्मा पर नजरें

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ नई शुरुआत करना चाहेगी। टीम को अपने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं, अभिषेक के पास इस मैच में व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने का भी सुनहरा मौका है।

25
सिर्फ 16 रन दूर हैं 6000 टी20 रन से

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने अब तक 203 टी20 मैचों की 199 पारियों में 5984 रन बनाए हैं। यानी 6000 रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें केवल 16 रन की जरूरत है। अगर वह पहले टी20 मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

और पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, एशिया कप में बल्ले से मचाया गदर

35
200 या उससे कम पारियों में ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बनेंगे

अगर अभिषेक शर्मा अपनी 200वीं टी20 पारी में 6000 रन पूरे कर लेते हैं, तो वह 200 या उससे कम पारियों में 6000 टी20 रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

इस लिस्ट में फिलहाल ये भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं-

केएल राहुल- 166 पारियां

विराट कोहली- 184 पारियां

शुभमन गिल- 185 पारियां

अगर अभिषेक 16 रन बना लेते हैं, तो वह 199वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर इस क्लब में अपनी जगह बना लेंगे।

45
दुनिया में सबसे तेज 6000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज

दुनिया में सबसे तेज 6000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 162 पारियों में किया था।

टॉप-5 बल्लेबाज

क्रिस गेल- 162 पारियां

बाबर आजम- 165 पारियां

केएल राहुल- 166 पारियां

शॉन मार्श- 180 पारियां

डेवोन कॉन्वे- 180 पारियां

55
अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद

अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से भारत के सबसे भरोसेमंद टी20 बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने कई मैच जिताए हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सभी की निगाहें उन्हीं पर रहेंगी। अगर उनका बल्ला चला, तो वह न सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे बल्कि अपने करियर में एक और बड़ा रिकॉर्ड भी जोड़ लेंगे।

अभिषेक शर्मा को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. अभिषेक शर्मा को 6000 टी20 रन पूरे करने के लिए कितने रन चाहिए?

उन्हें सिर्फ 16 रन की जरूरत है।

2. 200 या उससे कम पारियों में 6000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय कौन हैं?

केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल। अभिषेक शर्मा चौथे भारतीय बन सकते हैं।

3. दुनिया में सबसे तेज 6000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, जिन्होंने यह उपलब्धि 162 पारियों में हासिल की थी।

Read more Photos on

Recommended Stories