Abhishek Sharma Fastest 100 Sixes: भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने 785 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

भारतीय इंडियन टीम के ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक ने क्रिकेट की दुनिया में एक और कर्तिमान रच दिया है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस तूफानी क्रिकेटर ने 785 गेंद में 100 छक्के पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के ईविन लुईस के 789 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि अभिषेक ने कमाल चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में किया है। जहां उन्होंने 59 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पिता ही अभिषेक शर्मा के पहले कोच

बहुत कम लोगों को पता है कि आज अभिषेक जो तूफानी बल्लेबाज बने हैं, इसमें सबसे बड़ा हाथ उनके पिता राजकुमार शर्मा का है। जो खुद एक क्रिकेटर और कोच रह चुके हैं। उन्होंने 3 साल की उम्र में ही अभिषेक के हाथों में बल्ला थमा दिया था और क्रिकेट की ट्रेनिंग भी दी। क्योंकि उनका सपना था कि जो वह नहीं कर पाए हैं वह उनका बेटा करे।

2. पिता के बाद युवराज को बनाया अभिषेक ने गुरू

बता दें कि अभिषेक शर्मा ने पिता से शुरूआती ट्रेनिंग लेने के बाद अपने खेल में और बेहतर निखार लाने के लिए दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह से क्रिकेट की कोचिंग ली। उन्होंने कोविड लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्रिकेट की बरीकी सीखी। साथ ही युवी से सीखा कि तूफानी बल्लेबाजी कैसे करते हैं।

3. क्रिकेट में नहीं होते तो अभिषेक करते एक्टिंग या मॉडलिंग

अभिषेक शर्मा के करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि अगर अभिषेक आज क्रिकेटर नहीं बनते तो वह मॉडलिंग या एक्टिंग करते। क्योंकि उनका बॉडी लुक एकदम किसी होरी से कम नहीं है। एक टीवी एड में जब वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आते हैं तो कई नई जानने वाले तो उनको एक्टर ही मानते हैं।

4 अभिषेक शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड

4 सितंबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में जन्में अभिषेक शर्मा एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता राज कुमार शर्मा एक बैंक कर्मचारी और पूर्व क्रिकेटर थे। वहीं उनकी मां मंजू शर्मा एक गृहिणी हैं। उनकी दो बड़ी बहनें हैं।

5 अभिषेक शर्मा पढ़ाई में थे टॉपर

बताया जाता है कि टॉप क्रिकेटर अभिषेक पढ़ाई में भी टॉपर थे। बचपन से जितना शौक उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए था उससे कहीं ज्यादा वह पढ़ाई में तेज़ थे। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), अमृतसर से पढ़ाई की और हमेशा हर क्लास में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त हासिल कर टॉप रैंक लेकर आए हैं।