
Abhishek Sharma-Digvesh Rathi Fight: लखनऊ सुपर जाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 61वां मुकाबला एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रनों का टोटल बोर्ड पर लगा दिया। मिचेल मार्श, एडम मारक्रम और निकोलस पूरन ने लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने भी ताबड़तोड़ शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। ईशान के साथ मिलकर उन्होंने 35 गेंदों पर 85 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। उसके बाद वो आउट हो गए। उनके आउट होते ही दिग्वेश राठी के सेलिब्रेशन ने माहौल गरम कर दिया।
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 7.3 ओवर में 99 रन हो चुका था। अभिषेक शर्मा 20 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर खेल रहे थे। उस समय 8वें ओवर में दिग्वेश सिंह राठी गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने गेंद को बाहर की ओर डालने का प्रयास किया और अभिषेक से दूर रखना चाहा। लेकिन, अभिषेक ने उसे भी छक्का जड़ने का प्रयास किया। गेंद सही से बल्ले पर आई नहीं और सीधे शार्दूल ठाकुर की गोद ले चली गई। इस तरह अभिषेक की विस्फोटक पारी का अंत हो गया। साथ ही SRH को दूसरा झटका भी लग गया।
अभिषेक शर्मा के आउट होते ही स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने अपना नोटबुक वाला सेलिब्रेशन किया। इसी बीच अभिषेक से वो कुछ कहते हुए नजर आए, जो बल्लेबाज को पसंद नहीं आया और दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को तू-तू, मैं-मैं करने में लग गए। हालांकि, वहां पर मौजूद बाकी खिलाड़ियों और अंपायर ने दोनों को समझाकर मामले को शांत करवाया। लेकिन, दोनों यंग खिलाड़ियों का अग्रेशन देखने लायक था। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब तेजी से आग की तरह वायरल हो रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को उनके घर में जाकर 6 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 205 रन बनाई थी। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने कमाल करते हुए टीम को बड़े अंतर से जीत दिला दी। अभिषेक ने शानदार अर्धशतक लगाया। इस जीत के साथ LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।