
Rishabh Pant Trolled after Flopped: लखनऊ सुपर जाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 61वां मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की ओर से दोनों ओपनर मिचेल मार्श और एडम मारक्रम ने धुआंधार शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 63 गेंदों पर 115 रनों की विस्फोटक साझेदारी की और टीम को मजबूत स्टार्ट दे दिया। उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान ऋषभ पंत आए। इस बार फैंस को उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद थी। लेकिन, एक बार फिर से उन्होंने पंचर साईकिल की तरह अपना विकेट फेंक दिया।
जी हां, ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर से इस सीजन में फ्लॉप हो गया है। SRH के खिलाफ भी उन्होंने 6 गेंदों में 7 रन बनाए और पवेलियन की ओर चलते बने। यह इस सीजन पहला मौका नहीं है, जब पंत इस प्रकार आउट हुए हैं। एक भी मैच में उनका बल्ला बढ़िया से नहीं चला है। उन्होंने 10 मैचों में केवल 118 रन बनाए हैं, जिसमें 63 रन चेन्नई के खिलाफ ही आए थे। 6 पारियों में वो सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। पंत पहले मैच में डक आउट हुए थे। उसके बाद एक बार फिर 0 पर अपना विकेट गंवाया। उनके खराब प्रदर्शन के बाद फैंस उनसे काफी नाराज हो गए हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी और कप्तान हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। ऐसे में इस खिलाड़ी से टीम और मैनेजमेंट को अच्छा खेल दिखाने की उम्मीद थी। लेकिन, वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और लगातार बल्ले से फ्लॉप होते जा रहे हैं। टीम की स्थिति में बेहद नाजुक है। उनके खराब प्रदर्शन ने मैनेजेंट की चिंता बढ़ा दी है। कप्तानी के तौर पर भी उन्होंने कुछ खास योगदान नहीं दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। शुरुआत में टीम काफी तेजी से आगे भाग रही थी। टीम के लिए मिचेल मार्श, एडम मारक्रम, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने ज्यादातर रन बनाए हैं। उनके अलावा ऋषभ पंत ने केवल अपना बैटिंग ऑर्डर चेंज किया, लेकिन उनकी किस्मत में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आया। LSG इस समय प्वाइंट्स टेबल में 11 मैचों में 5 जीत और 6 हार के साथ सातवें नंबर पर विराजमान है। टीम को अभी प्लेऑफ में जाने के लिए बचे हुए तीन मुकाबले जीतने ही होंगे। उसके बाद भी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के ऊपर निर्भर रहना होगा।