Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?

Published : Feb 13, 2026, 06:47 PM IST

वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण की वजह से नामीबिया वाला मैच नहीं खेल पाए। अब 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होने वाले बड़े मुकाबले में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। इसी, बीच पाक क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने उन पर भद्दी टिप्पणी की है।

PREV
16

Mohammad Amir का विवादित बयान

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। पाकिस्तानी शो 'हारना मना है' में बातचीत के दौरान आमिर ने अभिषेक को ‘स्लॉगर’ बताया। उनका कहना था कि अभिषेक हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। गेंद बल्ले पर लग गई तो ठीक, वरना आउट।

26

Amir का अभिषेक शर्मा की टेक्निक पर कमेंट

मोहम्मद आमिर ने कहा कि जब अभिषेक का दिन होता है तो वे बड़ी पारी खेल सकते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से उन्हें अभी खुद को साबित करना बाकी है। मोहम्मद आमिर ने अभिषेक पर टिप्पणी करते हुए कहा, मोस्टली उनके फेलियर के चांस ज्यादा होते हैं। आपने देखा होगा कि 8 मैचों में से किसी एक में ही उनका स्कोर होता है। बाकी मैचों में वो 10, 15, 0, 20 रन। मुझे तो उनका समझ नहीं आता। बस खड़े रहते हैं और बैट घुमा देते हैं। टेक्निकली तो बिल्कुल भी साउंड नहीं हैं अभिषेक शर्मा।

36

अभिषेक को रोकने के क्या हैं तरीके?

मोहम्मद आमिर के मुताबिक, स्विंग गेंदबाजी और शरीर की तरफ गेंद डालकर उन्हें रोका जा सकता है। उनका मानना है कि अगर कोई स्मार्ट बॉलर सही रणनीति अपनाकर गेंदबाजी करे तो अभिषेक को कंट्रोल किया जा सकता है। आमिर ने कहा, मैं उन्हें प्रॉपर बल्लेबाज तब मानूंगा, जब गेंद स्विंग कर रही हो और ये उस पर भी छक्के लगाकर दिखाएंगे।

46

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी टीम को चेताया

हालांकि मोहम्मद आमिर ने यह भी माना कि जब अभिषेक लय में आते हैं तो विपक्षी टीम को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर वह पूरी तरह फिट होकर मैदान में उतरते हैं, तो भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से सतर्क रहना होगा।

56

USA मैच में भी पूरी तरह फिट नहीं थे अभिषेक

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में भी अस्वस्थ होने के बावजूद मैदान पर उतरे थे। उस मुकाबले में उनका खाता भी नहीं खुला था। मैच के बाद उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच में वो खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच शुरू होने से पहले फिटनेस टेस्ट के बाद ही पता चलेगा।

66

India vs Pakistan Match से पहले फिटनेस पर सवाल

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया है, लेकिन अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीमारी के दौरान उनका करीब 2 किलो वजन भी कम हुआ है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति पर असर पड़ा है।

Read more Photos on

Recommended Stories