- Home
- Sports
- Cricket
- 2023 तक अभिषेक शर्मा से सभी थे अनजान, आज हैं दुनिया के नंबर-1 टी20i बैटर; जानें कैसे हुआ ये चमत्कार
2023 तक अभिषेक शर्मा से सभी थे अनजान, आज हैं दुनिया के नंबर-1 टी20i बैटर; जानें कैसे हुआ ये चमत्कार
Abhishek Sharma Number-1 T20i Batter: टीम इंडिया के खूंखार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्हें साल 2023 तक कोई नहीं जानता था, लेकिन आज नंबर वन बैट्समैन बने हैं। आखिरी ऐसा कैसे हुआ? आइए हम आपको बताते हैं।

अभिषेक शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय अपने धमाकेदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट को हैरान कर रखा है। एक के बाद एक धांसू रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। उनके आक्रामक अंदाज के आगे हरेक गेंदबाज की क्षमता कम होती जा रही है। किसी भी टीम के खिलाफ वो अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं। यही वजह है कि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं।
2023 तक अभिषेक थे अनजान
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिस तरह से आज विश्व क्रिकेट में अपना नाम बना चुके हैं, उन्हें साल 2023 तक कोई नहीं जानता था। वो इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल में भी 2018 से खेल रहे थे, लेकिन उनकी पहचान किसी के सामने नहीं आई थी। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का वो एक सीजन हिस्सा रहे हैं, जहां पर बल्लेबाजी करने का मौका भी मिला। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एंट्री हुई, जहां 5 सीजन खेल चुके हैं। 2023 तक वो इस टीम में स्ट्रगल कर रहे थे।
युवराज सिंह का मिला साथ
साल 2023 तक अभिषेक शर्मा काफी संघर्ष कर रहे थे, तभी उसके बाद युवराज सिंह की एंट्री की उनके कोचिंग के तौर पर होती है और फिर मामला पलट जाता है। पूरे 1 साल में यूवी ने अभिषेक में दिखने वाली सारी कमियों को खत्म कर दिया और फिर 2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने ट्रेलर दिखाया। उस सीजन बल्ले से धमाल मचा दिया और फिर उसी का ईनाम टीम इंडिया में टी20i डेब्यू करने के साथ मिला।
ट्रेविस हेड के साथ धमाका
टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा ने डेब्यू करते ही शतक मार दिया और दुनिया को बताया, कि एक डेंजरस बैट्समैन की एंट्री हो चुकी है। असली खेल तब शुरू हुआ, जब ट्रेविस हेड के साथ आईपीएल 2025 में उन्होंने कमाल कर दिया। जिस तरह से हेड ने विश्व क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया, उसी को देखते हुए अभिषेक ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया और फिर सब ठीक हो गया। दोनों ने मिलकर टी20 क्रिकेट का फॉर्मेट में बदल डाला।
अभिषेक बने नंबर वन बल्लेबाज
2023 में जिस अभिषेक शर्मा को कोई नहीं जानता था, वो आज 2026 जनवरी में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। यहां तक पहुंचने में युवराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ रहा है, जो खुद टीम इंडिया के लिए एक बड़े मैच विनर रहे हैं। वर्ल्ड कप 2011 में वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, जिसके चलते ही भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अभिषेक की मानसिकता भी उन्हीं की तरह है। छक्के जड़ने के मामले में भी यूवी जैसा ही उनकी काबिलियत है।