
Abhishek Sharma 32 balls hundred: टीम इंडिया के स्टार टी20i बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से गर्दा उड़ा दिया है। इन दिनों वह घरेलू क्रिकेट सैयद मुश्ताक अली 2025 में खेल रहे हैं। 30 नवंबर को बंगाल के खिलाफ जब वह मैदान पर बल्लेबाजी करने आए, तो एक अलग माहौल बना दिया। सामने वाले गेंदबाजों की अभिषेक ने जमकर क्लास लगाई और खूब चौके, छक्के जड़े। पंजाब के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने केवल 12 गेंद पर ही अपना 50 लगाया, फिर महज 32 गेंद पर शतक भी लगा दिया। उन्होंने 52 गेंद पर 148 रनों की लाजवाब पारी खेली। उनकी इस धांसू पारी के दम पर पंजाब ने 20 ओवर में 310 रन बनाए...
अभिषेक की पारी उसे समय खत्म हुई, जब उनकी टीम इस मुकाबले में काफी आगे निकल चुकी थी। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने 52 गेंद का सामना किया और 148 रनों की पारी खेल डाली। उन्होंने अपने बल्ले से कुल 16 छक्के मारे जबकि 7 अर्धशतक भी लगाया। उनकी इस पारी से अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से मैदान पर बवाल उन्होंने काटा है। 124 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बनाए हैं।
और पढ़ें- ICC ने अभिषेक शर्मा को माना दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज, 20 दिनों के भीतर दिया बड़ा अवॉर्ड
यह मुकाबला हैदराबाद के जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पंजाब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तानी का भार खुद अभिषेक शर्मा उठा रहे हैं और उनका या फैसला भी सही साबित हुआ। प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 205 रन जोड़े। प्रभसिमरन जहां 35 गेंदों पर 4 छक्के और 8 छक्के लगाकर आउट हुए, वहीं अभिषेक ने बल्ले से अपना फॉर्म जारी रखा और विस्फोटक पारी खेली। टीम का पहला विकेट गिरने तक पंजाब के स्कोर 13.3 ओवर में 223 रन हो चुका था।
अभिषेक शर्मा के अलावा उनके साथी ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 70 रन बनाए। रमनदीप सिंह के बल्ले से 15 बॉल पर 39 रन आए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। सनवीर सिंह ने 8 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली। इसी के चलते पंजाब का स्कोर 20 ओवर में 310 रन तक पहुंच गया। बंगाल को यह मुकाबला जीतने का लिए 311 रन बनाने होंगे।
और पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में भी गरजेगा अभिषेक शर्मा का बल्ला, एबी डिविलियर्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी