पाकिस्तान से जीतने के बाद अफगानिस्तान की सड़कों पर जश्न मनाने निकले लोग तो तालिबान सपोर्टर्स ने मारपीट कर रोका

Published : Oct 24, 2023, 08:29 PM ISTUpdated : Oct 24, 2023, 08:56 PM IST
Pakistan vs Afghanistan

सार

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें तालिबान अफगानी फैंस को पाकिस्तान के खिलाफ जीत का जश्न मनाने से रोकते देखा गया है। 

ODI World Cup 2023: विश्व कप में अफगानिस्तान ने बड़ा फेरबदल किया है। अफगानी टीम ने पहले विश्व चैंपियन इंग्लैंड को शिकस्त दी तो सोमवार को पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तानी को 8 विकेट से रौंद डाला। इतनी बड़ी उपलब्धि से अफगानिस्तान में फैंस ने गलियों सड़कों पर निकलकर जश्न मनाया। हालांकि, तालिबान ने कई जगहों पर फैंस को जश्न मनाने से रोका। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें तालिबान अफगानी फैंस को पाकिस्तान के खिलाफ जीत का जश्न मनाने से रोकते देखा गया है।

 

 

तालिबान के लोग जश्न मना रहे फैंस की कर दी पिटाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग जश्न मना रहे हैं और तालिबान सपोर्टर्स लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं और जश्न मनाने से रोक रहे हैं। तालिबानी कई सपोर्टर्स से छीना झपटी करते दिख रहे। 

पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

अफगानिस्तान ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान को सोमवार को बुरी तरह हरा दिया। अफगानिस्तानी टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके पहले अफगानिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराकर सुर्खियां बटोरी थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाएं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 58 रन बनाएं। कप्तान बाबर आजम ने आतिशी पारी खेलते हुए 74 रन बनाएं। जबकि इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने 40-40 रन बनाएं। अफगानिस्तान के नूर अहमद ने तीन तो नवीन उल हक ने दो विकेट चटकाए। पाकिस्तान द्वारा जीत के लिए दिए गए 283 रनों के लक्ष्य को अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार ढंग से हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत किया। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 53 गेंदों में शानदार 65 रनों की पारी खेली तो इब्राहिम जादरान ने 113 गेंद खेलकर 87 रन बनाकर बेहतरीन शुरूआत दी। रही सही कोर कसर को रहमत शाह और हसमतुल्लाह शाहिदी ने पूरी कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद रहते हुए आतिशी पारी खेलकर पाकिस्तान को 8 विकेट से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रहमत ने 84 गेंदों पर 77 रन बनाएं तो हसमतुल्ला ने 45 गेंदों में आतिशी 48 रन बनाए।

यह भी पढ़ें:

AFG vs PAK: राशिद-इरफान का 'पठान डांस'- जादरान के कमेंट ने छिड़का पाक के जले पर नमक

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights