विराट और सचिन के बाद एमएस धोनी को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, RSS के सह-सचिव ने घर जाकर किया इनवाइट

Published : Jan 16, 2024, 11:32 AM ISTUpdated : Jan 16, 2024, 12:20 PM IST
MS-Dhoni-gets-invitation-to-attend-Ram-Mandir-Pran-pratishtha-ceremony

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए स्पेशल इनविटेशन दिया गया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। दरअसल, सोमवार 15 जनवरी को रांची में उनके घर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह-प्रांत सचिव धनंजय सिंह पहुंचे, जहां पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे। एमएस धोनी को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर अभिषेक के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। बता दें कि अब तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देश के 6000 से ज्यादा लोगों को निमंत्रण भेज चुके हैं।

इन क्रिकेटर्स को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

एमएस धोनी से पहले 13 जनवरी को ही सचिन तेंदुलकर को मुंबई स्थित उनके घर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला था। वहीं, भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता मिल चुका है। इसके अलावा भाजपा की जामनगर से विधायक और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की वाइफ को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता दिया गया है।

22 जनवरी को होगा भव्य समारोह

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कई क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या में इस ऐतिहासिक समारोह के लिए शानदार तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राम भक्तों से आग्रह किया है कि वह प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या शहर में ना आए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर किसी की इच्छा है कि वह 22 जनवरी को कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या आए, लेकिन आप जानते हैं हर किसी का आना संभव नहीं है। इसलिए मेरा सभी राम भक्तों से अनुरोध है कि 22 जनवरी को औपचारिक कार्यक्रम हो जाने के बाद वह अपनी सुविधा अनुसार अयोध्या आए और 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन ना बनाएं।

धोनी ने की आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू

वहीं, एमएस धोनी की बात की जाए तो हाल ही में वो दुबई में अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का सेलिब्रेशन करने के बाद वापस रांची लौट आए हैं। इस महीने की शुरुआत में रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी में ही पांचवी ट्रॉफी मिली थी।

और पढ़ें- 'मेरी बेटी रोज 1.8 लाख कमाती है..', गेमिंग ऐप का प्रचार करते डीपफेक वीडियो वायरल हुआ तो सचिन तेंदुलकर ने की ये अपील

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स