WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम: अजिंक्य रहाणे की हुई वापसी, ड्रॉप हुए सूर्यकुमार यादव- सरफराज का चयन नहीं होने से बढ़ा फैंस का गुस्सा

Published : Apr 25, 2023, 03:11 PM ISTUpdated : Apr 25, 2023, 03:13 PM IST
ind vs aus test

सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान कर दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का है, जो काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।

Team India For WTC Final. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान कर दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का है, जो काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। हालांकि रहाणे इस वक्त आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं और गजब की फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को भी चौंका दिया है।

अंजिक्य इन- सूर्यकुमार यादव आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की टीम में अंजिक्य रहाणे की वापसी चौंकाने वाली तो है ही। सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप करने का फैसला भी हैरतभरा है। सूर्यकुमार यादव को मुश्किल से 1 टेस्ट मैच खेलने का मौका दिया गया और फिर उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। वहीं रहाणे जिनके बारे में कहा जा रहा था कि इनका टेस्ट करियर खत्म होने वाला है। उन्हें अचानक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के ही हाथ में रहेगी लेकिन किसी भी उप कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है।

सरफराज को लेकर फैंस की नाराजगी

दरअसल, श्रेयस अय्यर को चोट लगी है और वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे जिसकी वजह से तकनीकी रुप से सक्षम अजिंक्य रहाणे को मौका दिया गया है। लेकिन रणजी में शानदार पारियां खेलने वाले सरफराज को फिर से इग्नोर किया गया जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्रिकेट के फैंस यह सवाल कर रहे हैं कि क्या आईपीएल में रन बनाने वाला ही टीम इंडिया में खेल सकता है। क्या रणजी ट्रॉफी के बेस्ट बैट्समैन को टीम में शामिल नहीं किया जा सकता। वहीं सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप करना भी क्रिकेट फैंस के गले नहीं उतर रहा है।

यह है भारत की टेस्ट टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट और उमेश यादव।

यह भी पढ़ें

क्रिकेट छोड़ वाइफ के संग बैडमिंटन खेलते नजर आए किंग कोहली, वायरल हो रहा विरुष्का का शानदार वीडियो

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स