क्या अजीत आगरकर की होगी छुट्टी? जानिए क्यों चर्चा में है चीफ सिलेक्टर की कुर्सी

Published : Aug 05, 2026, 11:59 AM ISTUpdated : Aug 05, 2026, 12:02 PM IST
Ajit Agarkar

सार

BCCI Selection Committee: अजीत आगरकर के चीफ सिलेक्टर पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में वीवीएस लक्ष्मण का नाम सामने आ रहा है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

Ajit Agarkar Chief Selector: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका मौजूदा कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई उनके जगह पर किसी नए चेहरे को मौका देने पर विचार कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इंग्लैंड दौरे के बाद क्यों बढ़ी चर्चा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई कुछ घटनाओं से बीसीसीआई के कुछ अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। दूसरे वनडे मैच से पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म हो सकता है और उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। इन खबरों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट कहा कि जब तक रोहित शर्मा टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं, तब तक वह भारत के लिए खेलते रहेंगे। इसके बाद रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार 138 रन की शतकीय पारी खेलकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। इन घटनाओं के बाद सिलेक्शन प्रोसेस और टीम मैनेजमेंट को लेकर कई सवाल उठने लगे।

क्या वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सिलेक्टर?

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यदि अजीत आगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाता, तो वीवीएस लक्ष्मण का नाम नए चीफ सिलेक्टर के रूप में सबसे आगे माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड के कुछ अधिकारियों का मानना है कि लक्ष्मण का खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी भी उनकी बात को गंभीरता से लेते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

और पढ़ें- BCCI चीफ सेलेक्टर बनने के बाद अजीत अगरकर की सैलरी में 300% का इंक्रीमेंट, जानें अब कितना कमाएंगे भाई साहब

सितंबर में हो सकता है बड़ा फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई की सितंबर में होने वाली वार्षिक बैठक में इस मुद्दे पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल बोर्ड इस पूरे मामले पर विचार कर रहा है और सभी ऑप्शन पर चर्चा जारी है।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर रहेंगी सभी की नजरें

15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस सीरीज का प्रदर्शन अजीत आगरकर के भविष्य पर भी असर डाल सकता है। अगर भारतीय टीम श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करती है और सीरीज जीतने में सफल रहती है, तो आगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, यदि टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाती, तो सिलेक्शन कमेटी में बदलाव की संभावना भी बढ़ सकती है। फिलहाल यह साफ है कि अजीत आगरकर को हटाने को लेकर बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

BCCI को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या अजीत आगरकर को चीफ सिलेक्टर पद से हटाया जा रहा है?

अभी तक बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल केवल मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलें सामने आई हैं।

2. अजीत आगरकर की जगह किसका नाम चर्चा में है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण का नाम संभावित नए चीफ सिलेक्टर के रूप में चर्चा में है।

3. अजीत आगरकर के भविष्य पर फैसला कब हो सकता है?

माना जा रहा है कि सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक बैठक में इस पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या IPL 2027 में खेलेंगे मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बड़ा बयान
'अगर अच्छा नहीं खेलूं तो ड्रॉप कर दो'... रोहित शर्मा को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा