एशिया कप 2025 फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें कैसी होगी सूर्या की ब्रिगेड

Published : Sep 27, 2025, 05:00 PM ISTUpdated : Sep 27, 2025, 07:14 PM IST
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final

सार

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। 

India Pakistan Head-To-Head Record: एशिया कप के इतिहास में पहली बार दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीम भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। दोनों ही देश में इस मैच का रोमांच अलग लेवल पर है। लेकिन इस पूरे एशिया कप में भारतीय टीम ने डोमिनेट किया और एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं, पाकिस्तान को दो मुकाबले में भारत से ही हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में फाइनल में दोनों की टक्कर कैसी होगी, ड्रामा, रोमांच और क्रिकेट राइवरी से भरपूर इस मैच का प्रीव्यू आज हम आपके लिए लेकर आए हैं...

एशिया कप 2025 ट्रेंडिंग वीडियो

कब कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर, रविवार रात 8:00 बजे से दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका टॉस शाम 7:30 से होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैन कोड ऐप पर की जाएगी। इसके अलावा मैच का रोमांच, मैच से जुड़ी ताजा अपडेट और साइड स्टोरी जानने के लिए आप एशिया न्यूज हिंदी की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

और पढ़ें- क्रिकेट के इतिहास में फाइनल में कितनी बार हुआ भारत-पाकिस्तान का आमना सामना

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में कुल 15 मुकाबले हुए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने डोमिनेट किया है। उसे 12 मैच में जीत मिली है, तो वहीं पाकिस्तान की टीम केवल 3 मुकाबले ही जीत पाई है।
  • एशिया कप 2025 में भी दोनों टीमों के रिकार्ड्स देखें तो भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए इस सीरीज में एक भी मैच नहीं गंवाया, उसने यूएई, पाकिस्तान, ओमान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर फाइनल में एंट्री की। तो वहीं, पाकिस्तान को दो बार भारत से हार का सामना करना पड़ा।
  • एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर 20 मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 12 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को केवल 6 मुकाबलों में जीत मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे। (इसमे टी20 फॉर्मेट में 5 मैच में 4 भारत ने जीते और 1 पाकिस्तान ने। वनडे के 15 मैच में 8 भारत ने जीते, 5 पाकिस्तान ने और 2 ड्रॉ)

ये भी पढ़ें- एशिया कप फाइनल से पहले बढ़ी भारतीय टीम की मुश्किलें, तीन धुआंधार बल्लेबाज हुए चोटिल

एशिया कप 2025 फाइनल भारत-पाकिस्तान संभावित प्लेइंग-11

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान- फखर जमां, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा, फहीम अशरफ, मोहम्मद हैरिस, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका