Asia Cup Rising Stars: भारत-पाकिस्तान के बीच 22 नवंबर को महामुकाबला, जानें सीरिज का शेड्यूल-लाइव स्ट्रीमिंग

Published : Nov 16, 2026, 04:22 PM IST
ind vs pak asia cup rising star 2026

सार

Asia Cup Rising Stars 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 22 नवंबर को होगा। जानें पूरा शेड्यूल, टीम, टीवी प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आयोजन 19 नवंबर से ओमान में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत 'ए' (India A) की टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले साल भारतीय टीम को सेमीफाइनल में बांग्लादेश 'ए' के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बांग्लादेश 'ए' को फाइनल में पाकिस्तान शाहीन (Pakistan Shaheens) ने हराकर खिताब अपने नाम किया था।

तिलक वर्मा होंगे भारतीय टीम के कप्तान

इस बार भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रिंस यादव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा की भी वापसी हो रही है। वह इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड में लगी चोट से उबरने के बाद पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट रहे हैं। भारत 'ए' की कोशिश इस बार पिछले साल की हार को भुलाकर खिताब जीतने की होगी। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भी काफी अहम माना जा रहा है। दोनों टीमें 22 नवंबर को आमने-सामने होंगी।

पाकिस्तान शाहीन ने भी किया टीम का ऐलान

  • मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान शाहीन ने भी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी अब्दुल समद को सौंपी गई है।
  • अब्दुल समद हाल ही में हांगकांग सिक्सस, भारत के खिलाफ एशियाई खेलों के फाइनल और पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलते नजर आए थे।
  • पाकिस्तान की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी समद के अलावा माज़ सदाकत, हसन नवाज़, हैदर अली, शाहज़ैब खान, फरहान यूसुफ और शामिल हुसैन जैसे खिलाड़ियों पर होगी। पाकिस्तान शाहीन इस बार भी अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

Asia Cup Rising Stars 2026 का टीवी पर लाइव प्रसारण कहां होगा?

  • भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा। दर्शक टीवी पर इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले देख सकेंगे।

Asia Cup Rising Stars 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनीलिव (SonyLiv) ऐप और वेबसाइट पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Asia Cup Rising Stars 2026 का पूरा शेड्यूल

टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 19 से 24 नवंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद 26 और 27 नवंबर को सेमीफाइनल होंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।

ग्रुप A के मुकाबले

मैचतारीख और समय (IST)वेन्यू
बांग्लादेश A vs हांगकांग, चीन19 नवंबर, सुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा
श्रीलंका A vs अफगानिस्तान A19 नवंबर, दोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
श्रीलंका A vs हांगकांग, चीन21 नवंबर, सुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा
बांग्लादेश A vs अफगानिस्तान A21 नवंबर, दोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
अफगानिस्तान A vs हांगकांग, चीन23 नवंबर, सुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा
श्रीलंका A vs बांग्लादेश A23 नवंबर, दोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा

ग्रुप B के मुकाबले

मैचतारीख और समय (IST)वेन्यू
पाकिस्तान A vs UAE20 नवंबर, सुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा
भारत A vs नेपाल20 नवंबर, दोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
UAE vs नेपाल22 नवंबर, सुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा
भारत A vs पाकिस्तान A22 नवंबर, दोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
भारत A vs UAE24 नवंबर, सुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा
पाकिस्तान A vs नेपाल24 नवंबर, दोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा

सेमीफाइनल और फाइनल

मुकाबलातारीखसमय (IST)वेन्यू
पहला सेमीफाइनल26 नवंबरदोपहर 3.30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
दूसर सेमीफाइनल27 नवंबरदोपहर 3.30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
फाइनल29 नवंबरदोपहर 3.30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कोहली का वर्ल्ड कप टिकट खतरे में? यशस्वी-अभिषेक तैयार, वैभव सूर्यवंशी भी ठोक रहे ताल!
Virat Kohli: 11 साल बाद कोहली पर लगा ये 'दाग'! लगातार 3 पारियों में फ्लॉप, फिर भी रचा इतिहास