Asia Cup 2025: सुपर 4 की खुशियां बदली मातम में, श्रीलंकाई प्लेयर के पिता का हुआ निधन

Published : Sep 19, 2025, 08:25 AM ISTUpdated : Sep 19, 2025, 08:26 AM IST
Sri Lanka Spinner Dunith Wellalage Father Death

सार

Sri Lanka Spinner Dunith Wellalage Father Death: एशिया कप 2025 में सुपर-4 में जाने की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब श्रीलंका के स्पिनर के पिता की मौत हो गई और उन्हें बीच में ही एशिया कप छोड़कर जाना पड़ा।

Sri Lanka vs Afghanistan Match: एशिया कप 2025 में गुरुवार, 18 सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और इस सीरीज में अजेय रहते हुए सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन, श्रीलंका की टीम की जीत उस वक्त गम में बदल गई, जब टीम के स्टार स्पिनर दुनिथ वेलालागे के पिता का निधन हो गया। उन्हें अपने पिता की मौत की खबर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में लगी। श्रीलंका की जीत के वक्त ये खिलाड़ी मायूस था, क्योंकि उसने अपने पिता को खो दिया।

श्रीलंकाई खिलाड़ी के पिता का निधन

22 साल के श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालागे के पिता सुरंगा वेलालागे का कोलंबो में निधन हो गया। उस समय उनके बेटे वेलालागे अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें ये दुखद समाचार श्रीलंका के टीम मैनेजर ने मैच के बाद सुनाया। इसके बाद वो तुरंत टीम छोड़कर अपने परिवार के पास पहुंच गए। इस दुखद घटना से श्रीलंका को एशिया कप में मिली लगातार तीन जीत भी फीकी पड़ गई।

और पढ़ें- SL vs AFG: 5 गेंदे 5 छक्के... मोहम्मद नबी ने श्रीलंका की लगाई लंका, निर्णायक मुकाबले में बल्ले से मचाई सनसनी

क्या आगे के मैच खेल पाएंगे दुनिथ वेलालागे

सुपर चार में क्वालीफाई करने के साथ ही श्रीलंका को 20 सितंबर को बांग्लादेश, 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत का सामना करना है। लेकिन श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालागे का खेलना अभी कंफर्म नहीं है, इस मुश्किल घड़ी में पूरी श्रीलंका की टीम उनके साथ है।

 

 

ये भी पढ़ें- IND vs OMN: दुबई में नहीं होगा भारत-ओमान का मुकाबला, जानें कहां भिड़ेंगी दोनों टीमें?

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली ऐसी पारी

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में हुए मुकाबले में दुनिथ वेलालागे ने अपना पांचवा टी20 इंटरनेशनल और पहला एशिया कप मैच खेला। शुरुआत में वो गेंद से संघर्ष करते हुए नजर आए और महंगे साबित हुए। चार ओवर में 49 रन देकर उन्होंने एक विकेट चटकाया। मोहम्मद नबी ने उनके आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़े। हालांकि, श्रीलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 170 रनों का टारगेट श्रीलंका को दिया, जिसने उसे 18.4 ओवर में ही पूरा कर लिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच