बारिश ने बदला पूरा खेल! India-Pakistan सेमीफाइनल नहीं, अब इस दिन हो सकती है सीधी भिड़ंत

Published : Sep 29, 2026, 03:00 PM IST
India-Pakistan

सार

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स में बारिश के कारण भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हांगकांग के क्वार्टर फाइनल रद्द हो गए। ICC T20I रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गए। जानें अब दोनों टीमों की भिड़ंत कब हो सकती है।

India Pakistan Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में बारिश ने पूरा समीकरण बदल दिया है। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेले बिना ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। पाकिस्तान का मुकाबला हांगकांग से था, जबकि भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना था। दोनों ही मैचों में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

बिना गेंद खेले कैसे सेमीफाइनल में पहुंची दोनों टीमें?

अब सवाल उठता है कि जब क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ ही नहीं, दोनों टीमों ने एक भी गेंद नहीं खेली और यहां तक कि टॉस भी नहीं हुआ, तो फिर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गए?

इसका जवाब है ICC T20I रैंकिंग। एशियन गेम्स के क्रिकेट नियमों के मुताबिक, अगर नॉकआउट मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से बिना नतीजे के रद्द हो जाता है और मैच खेलना संभव नहीं होता, तो उस समय की बेहतर ICC T20I रैंकिंग वाली टीम को विजेता माना जाता है। भारत की रैंकिंग अफगानिस्तान से बेहतर थी, जबकि पाकिस्तान की रैंकिंग हांगकांग से ऊपर थी। इसी नियम के चलते भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिली।

और पढे़ं- Asian Games: एशियन गेम्स में भारत की मेडल बरसात, 37 पहुंची संख्या, PM मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कब होगी?

भारत और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने की संभावना नहीं है, क्योंकि टूर्नामेंट के ड्रॉ में दोनों टीमों को अलग-अलग हिस्सों में रखा गया है। ऐसे में अगर दोनों टीमें अपने सेमी फाइनल मुकाबले जीतती है, दोनों की भिड़ंत 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच में हो सकती है। वहीं, अगर दोनों सेमीफाइनल हारते हैं, तो उसी दिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमना-सामना संभव है। इस तरह एशियन गेम्स 2026 में बारिश ने भारत और पाकिस्तान को बिना क्वार्टर फाइनल खेले सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया है। अब क्रिकेट फैंस की नजर 1 अक्टूबर के सेमीफाइनल और उसके बाद 3 अक्टूबर के मेडल मुकाबलों पर रहेगी।

एशियन गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और पाकिस्तान बिना क्वार्टर फाइनल खेले सेमीफाइनल में कैसे पहुंचे?

बारिश के कारण दोनों क्वार्टर फाइनल रद्द हुए। नियम के मुताबिक बेहतर ICC T20I रैंकिंग वाली टीम को आगे बढ़ाया गया।

2. क्या 1 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल होगा?

नहीं, दोनों अलग-अलग सेमीफाइनल में हैं, इसलिए 1 अक्टूबर को आमना-सामना नहीं होगा।

3. भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कब हो सकती है?

अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीतती हैं, तो 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच में आमना-सामना हो सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल: क्या बिना खेले भी गोल्ड मेडल जीत सकती है टीम इंडिया? जानें-
Cricket History: 1 ही दिन 3 वनडे और 6 शतक, कोहली से मिलर तक बल्लेबाजों का तूफान