
India vs Afghanistan Quarter Final: एशियन गेम्स 2026 में पुरुष T20 क्रिकेट का रोमांच अब क्वार्टर फाइनल मुकाबलों तक पहुंच चुका है। दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 28 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है। तो आइए जानते हैं भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की पूरी जानकारी और आप इसे कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में आयोजित होगा। मुकाबला पुरुष T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि अफगानिस्तान की कमान दारविश रसूली संभालेंगे।
मैच: भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा क्वार्टर फाइनल
तारीख: 28 सितंबर 2026
टॉस: सुबह 10:00 बजे
मैच शुरू: सुबह 10:30 बजे
स्थान: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन
फॉर्मेट: पुरुष T20
और पढ़ें- Asian Games 2026 Day 8: तीरंदाजी में भारत ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अब मनु भाकर पर नजर
संजू सैमसन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी।
मोहम्मद इशाक, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, इमरान मीर, दारविश रसूली, नांगेयालिया खरोटे, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, फैसल शिनोजादा, मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल और अब्दुल्लाह अहमदजई।
1. भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला 28 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।
2. भारत-अफगानिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
टॉस सुबह 10:00 बजे होगा और मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
3. भारत-अफगानिस्तान मैच लाइव कहां देख सकते हैं?
मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी। DD Free Dish पर DD Sports के जरिए भी मैच देखा जा सकता है।