Asia Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। जानिए भारत और पाकिस्तान की टक्कर कब हो सकती है, पुरुष और महिला टीमों का पूरा शेड्यूल और टूर्नामेंट का फॉर्मेट।
India vs Pakistan Asian Games: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स का रोमांच शुरू होने वाला है। इस बार मेजबानी जापान करेगा। एशिया के इस सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में क्रिकेट भी शामिल होगा, जहां एशियाई देशों की कई मजबूत टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। फैंस की सबसे बड़ी उत्सुकता भारत और पाकिस्तान के संभावित मुकाबले को लेकर है। आखिर दोनों टीमें कब आमने-सामने आ सकती हैं? आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल और संभावित समीकरण।
क्या एशियन गेम्स में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरुआती दौर में नहीं होगा। दोनों टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पहले से ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। बाकी चार क्वार्टर फाइनलिस्ट का फैसला ग्रुप स्टेज से होगा।
ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान और नेपाल
ग्रुप B: हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान
इन ग्रुपों से आगे बढ़ने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से भिड़ेंगी। यही कारण है कि भारत और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने नहीं आ सकते। यदि दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतती हैं, तो दोनों के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे मुकाबले
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के क्रिकेट मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। भारत मौजूदा चैंपियन है। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी दोनों टीमें अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
और पढे़ं- अब कब एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? देखें भारत का ODI शेड्यूल
एशियन गेम्स शेड्यूल
महिला क्रिकेट: 17 सितंबर से 22 सितंबर
पुरुष क्रिकेट: 24 सितंबर से 1 अक्टूबर
सभी मुकाबले जापान के आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।
भारतीय महिला टीम का शेड्यूल
मौजूदा चैंपियन होने के कारण भारतीय महिला टीम को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगी। यदि भारत अपना मुकाबला जीतता है, तो सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत दूसरी क्वार्टर फाइनल विजेता टीम से होगी। दूसरी ओर पाकिस्तान महिला टीम भी क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यदि भारत और पाकिस्तान दोनों अपनी-अपनी राह में जीत दर्ज करते हैं, तो महिला वर्ग में भी दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम
भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।
एशियन गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच कब हो सकता है?
दोनों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में हैं, इसलिए उनकी भिड़ंत केवल सेमीफाइनल या फाइनल में संभव है।
2. एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट किस फॉर्मेट में खेला जाएगा?
पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
3. भारत क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत किस राउंड से करेगी?
भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेंगी।
