55 बॉल-165 रन और 19 सिक्स...कौन है क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाला यह क्रिकेटर?

आयुष बडोनी ने क्रिस गेल के एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्ली प्रीमियर लीग में, आयुष बडोनी ने 55 गेंदों में 165 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 19 छक्के जड़े। 
 

Asianetnews Hindi Stories | Published : Sep 1, 2024 4:38 AM IST

14

आयुष बडोनी ने क्रिस गेल के एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्ली प्रीमियर लीग में, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के जोड़ीदार आयुष बडोनी और प्रियांशु आर्य ने क्रिकेट इतिहास में एक अविस्मरणीय पारी खेली। डीपीएल 2024 में दोनों ने शतकों की बारिश करते हुए केवल 99 गेंदों में 286 रनों की साझेदारी निभाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। शनिवार को दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आयुष बडोनी ने सुनामी पारी खेलते हुए रनों का प्रवाह बहा दिया। उन्होंने महज 55 गेंदों में 165 रनों की पारी खेलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

24

आयुष बडोनी ने अपनी 165 रनों की पारी में कुल 19 छक्के जड़े। इसके साथ ही साउथ दिल्ली सुपर स्टारज़ ने टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (5 विकेट पर 308) दर्ज किया। अपनी इस सुपर पारी के दम पर आयुष बडोनी ने 19 छक्कों के साथ क्रिकेट दिग्गज क्रिस गेल, साहिल चौहान के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। बडोनी ने जहां 55 गेंदों में 8 चौके, 19 छक्कों की मदद से 165 रन बनाए, तो वहीं इससे पहले टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था।

 

34

2017 के बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के लिए 69 गेंदों में 146 रन बनाने वाले क्रिस गेल और इस साल की शुरुआत में साइप्रस के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एस्टोनिया के साहिल चौहान संयुक्त रूप से यह रिकॉर्ड (सबसे ज्यादा छक्के) अपने नाम रखते थे। आयुष बडोनी के साथ प्रियांशु आर्य ने भी सुपर पारी खेलते हुए खूब रन बटोरे। आर्य ने 50 गेंदों में 120 रनों की अपनी पारी में 10 छक्के, 10 चौके लगाते हुए 40 गेंदों में शतक पूरा किया। अपनी इस सुपर पारी में उन्होंने मानन भारद्वाज के एक ओवर में छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। 

 

44

टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बडोनी-प्रियांशु आर्य की जोड़ी ने तोड़ा। दूसरे विकेट के लिए उनकी 286 रनों की साझेदारी ने इस साल की शुरुआत में चीन के खिलाफ जापान के लाचलान यममोतो-लेक, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग द्वारा बनाए गए 258 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा, टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी डीपीएल 2024 में इसी मैच में दर्ज किया गया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने कुल 308/5 रन बनाए। यह टी20 इतिहास के सबसे बड़े टीम स्कोर से सिर्फ छह रन कम है। 2023 के एशियाई खेलों के पुरुषों के टूर्नामेंट में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल ने 314/3 रन बनाकर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम होने का रिकॉर्ड बनाया था।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos