Women's T20 World Cup: बिस्माह मारूफ ने भारत के खिलाफ बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसा करनी वाली दूसरी प्लेयर बनीं

Women's T20 World Cup. आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान मिस्बाह फारूख ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी है। इसी के साथ उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना दिया है। 

Manoj Kumar | Published : Feb 13, 2023 5:39 AM IST / Updated: Feb 17 2023, 04:45 PM IST

15
भारत के खिलाफ हाफ सेंचुरी

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान मिस्बाह फारूख ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी है। इसी के साथ उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना दिया है।
 

25
वर्ल्ड कप में किया कमाल

पाकिस्तान की कप्तान मारूफ ने भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में नाबाद 68 रनों की पारी खेली है। इसमें उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों का सामना किया। इस हाफ सेंचुरी के साथ ही मिस्बाह भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में दो हाफ सेंचुरी जड़ने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी के साथ संयुक्त रूप से ऐसा करने वाली खिलाड़ी बनी हैं। सिर्फ टी20 विश्वकप की बात करें तो मारूफ का यह चौथा विश्व कप अर्धशतक है।

35
भारत के खिलाफ दो हाफ सेंचुरी

भारत के खिलाफ दो हाफ सेंचुरी जड़ने वाली खिलाड़ियों में अब बिस्माह मारूफ का नाम भी शामिल कर लिया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली और इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स ने यह कारनामा किया था। 

45
दुनिया की इन खिलाड़ियों के नाम रिकॉर्ड

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और बिस्माह मारूफ संयुक्त तौर पर सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी जड़ने वाली प्लेयर बन चुकी हैं। इस मामले में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज और पाकिस्तान की ऑलराउंडर निदा डार की बराबरी कर ली है। इन तीनों खिलाड़ियों ने विश्वकप में 2-2 हाफ सेंचुरी जड़े हैं।

55
पाकिस्तान के लिए 7वां अर्धशतक

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में बिस्माह मारूफ ने हाफ सेंचुरी जड़ी और पाकिस्तान के लिए सातवां अर्धशतक जमाया है। पाकिस्तान की किसी और महिला कप्तान ने विश्व क्रिकेट में दो से ज्यादा हाफ सेंचुरी नहीं जड़ी है। यह उपलब्धि मिस्बाह को बाकी कप्तानों से जुदा करती है।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: भारत की चुलबुली लड़की जिसके 8 चौके पाकिस्तान पर पड़े भारी, जानें कितनी है जेमिमा की नेटवर्थ- PHOTOS
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos