स्टुअर्ट ब्रॉड
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के एक शानदार प्लेयर रहे हैं। हालांकि, आईपीएल के मामले में उनकी किस्मत खराब रही। 2011 में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल भी किया, लेकिन चोट के कारण वो ये सीजन नहीं खेल पाए। उसके बाद उन्हें कभी भी आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला। स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड क्रिकेट टीम, इंग्लिश काउंटी और इंटरनेशनल मैचों में शानदार परफॉर्मेंस दे चुके हैं।