जीत का जश्न पड़ा भारी! नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे इंग्लैंड के क्रिकेटर

Published : Aug 24, 2026, 08:35 AM IST
Brydon Carse Handcuffs

सार

Brydon Carse Viral Video: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स का नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ECB ने मामले की जांच शुरू कर दी है...

Brydon Carse Handcuffs: अक्सर किसी भी बड़े मैच में जीत के बाद खिलाड़ी जश्न मनाते हैं। लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स के लिए जीत का जश्न भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाइट क्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों के बीच हाथों में हथकड़ी लगाए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्रिकेटर के हाथ में दिखी हथकड़ी

वायरल वीडियो 22 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। यह घटना इंग्लैंड के डर्बी शहर की है। उस दिन ब्राइडन कार्स अपनी काउंटी टीम डरहम की बड़ी जीत का जश्न मनाने अपने साथियों के साथ नाइट क्लब पहुंचे थे। डरहम ने काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर को 338 रनों से हराया था। जीत के बाद पूरी टीम सेलिब्रेशन के लिए बाहर गई, जहां यह घटना हुई।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ब्राइडन कार्स पुलिस अधिकारियों से घिरे नजर आते हैं। उनके साथ इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स भी मौजूद थे। वीडियो में मैथ्यू पॉट्स, कार्स से बात करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने उन्हें किस वजह से हिरासत में लिया। यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि वह किसी विवाद या झगड़े में शामिल थे।

ECB ने शुरू की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्राइडन कार्स को केवल कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। उनकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि वह इस घटना से अवगत है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

और पढे़ं- टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल टीमें, भारत का कौन सा नंबर? जानें पूरी लिस्ट

कौन हैं ब्राइडन कार्स?

ब्राइडन कार्स इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। वह फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि पहले टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। अब सभी की नजर 27 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट पर है। अगर जांच का उनकी उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ा, तो उन्हें टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। ब्राइडन कार्स का इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैचों में 58 विकेट, 30 वनडे में 34 विकेट और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। अब क्रिकेट फैंस को जांच रिपोर्ट और ECB के अगले फैसले का इंतजार है।

ब्राइडन कार्स को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. ब्राइडन कार्स का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

नाइट क्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों के बीच हथकड़ी में दिखाई देने के कारण उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

2. क्या ब्राइडन कार्स को गिरफ्तार किया गया था?

नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई।

3. ECB ने इस मामले में क्या कदम उठाया?

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs Sri Lanka 2nd Test: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब और कहां देखें मैच
टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल टीमें, भारत का कौन सा नंबर? जानें पूरी लिस्ट