टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल टीमें, भारत का कौन सा नंबर? जानें पूरी लिस्ट
5 Successful Test Team: टेस्ट क्रिकेट को सबसे मुश्किल क्रिकेट फॉर्मेट है। लंबे समय तक चलने वाले इस फॉर्मेट में यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किन टीमों ने सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं और इस लिस्ट में भारत का नंबर कौन सा है।

1. ऑस्ट्रेलिया
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर है। कंगारू टीम ने 1877 में टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की थी और तब से अब तक 883 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 426 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 236 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2 मुकाबले टाई रहे और 219 टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की शानदार निरंतरता और जीत का बेहतरीन रिकॉर्ड उसे इस लिस्ट में नंबर-1 बनाता है।

2. इंग्लैंड
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट की सबसे पुरानी टीमों में से एक है। उसने 1877 में ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 1098 मुकाबले खेले हैं। इनमें उसे 405 मैचों में जीत मिली है, जबकि 336 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 356 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से मौजूदगी और बड़ी संख्या में जीत के कारण इंग्लैंड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
3. साउथ अफ्रीका
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका ने 1889 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। टीम अब तक 479 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 191 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 162 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 126 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे।
4. भारत
भारतीय टीम ने 1932 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। अब तक भारत 600 टेस्ट मैच खेल चुका है, जिसमें टीम ने 187 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, 188 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत का एक टेस्ट मैच टाई रहा, जबकि 224 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए। 187 टेस्ट जीत के साथ टीम इंडिया इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
और पढे़ं- कोलंबो में कैसी चल रही भारत की लंका जीत की तैयारी- देखें 10 फोटो में
5. वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल है। वेस्टइंडीज ने 1928 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और अब तक 596 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें टीम को 187 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 224 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 184 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं और वेस्टइंडीज के नाम एक टाई टेस्ट भी है। भारत के बराबर 187 टेस्ट जीत होने के बावजूद वेस्टइंडीज को ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।
टेस्ट क्रिकेट को लेकर पूछे जाने वाले सवाल
1. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम कौन सी है?
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत के साथ नंबर-1 टीम है।
2. टेस्ट क्रिकेट में भारत का कौन सा नंबर है?
187 टेस्ट जीत के साथ भारत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
3. भारत और वेस्टइंडीज में किसने ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं?
दोनों टीमों ने 187-187 टेस्ट मैच जीते हैं, लेकिन ज्यादा हार के कारण वेस्टइंडीज भारत से नीचे है।