रिंकू सिंह की सगाई? MP प्रिया सरोज संग जुड़ा नाम, लगा बधाइयों का तांता!

Published : Jan 17, 2025, 06:50 PM IST
rinku singh engaged with priya saroj

सार

टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर रिंकू के सगाई की खबर वायरल हो रही है। यह दावा किया जा रहा है, कि उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ रिश्ता जोड़ लिया है। 

Rinku Singh engaged with MP Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया जा रहा है, कि भारतीय खिलाड़ी रिंकू ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के सांसद प्रिया सरोज से शादी करने वाले हैं। खबर बताई जा रही है, कि उनका रोका भी हो चुका है। अब दोनों जल्द ही शादी भी कर लेंगे। हालांकि, क्रिकेटर की ओर से कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं किया गया है।

दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के बीच सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। X पर लगातार यूजर्स द्वारा ट्वीट आने शुरू हो गए। लोक तरह के दावे करने वालों कि रिंकू और प्रिया की सगाई हो चुकी है और जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन, इसका आधिकारिक तौर पर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।

कौन हैं प्रिया सरोज जिनके साथ जुड़ा रिंकू सिंह का नाम?

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। फिलहाल वह समाजवादी पार्टी की विधायक हैं। इंडियन पॉलिटिक्स में छाप छोड़ने वाली सबसे युवा नेता भी प्रिया को माना जाता है। वह कोई और नहीं, बल्कि यूपी से तीन बार सांसद और वर्तमान में एमपी तूफानी सरोज की लाडली बेटी हैं। प्रिया ने भी अपने पिता जैसा ही नेता बनने का सपना देखा और उसे सरकार भी किया। साल 2024 में मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के सदस्य बनीं। भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार को हराकर वह एमपी बनीं।

WPL 2025 का शेड्यूल जारी, 14 फरवरी से मचेगा घमासान, जानें कब है RCB का मैच?

रिंकू सिंह हैं टीम इंडिया के फिनिशर बल्लेबाज

रिंकू सिंह ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका प्राप्त नहीं हुआ है, क्योंकि वह बतौर फिनिशर टीम में खेल रहे हैं। भारत के लिए रिंकू ने 30 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 507 रन बनाए हैं। भारत ने साल 2024 t20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया और उसमें रिंकू सिंह भी टीम में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: समय से लेकर लाइव प्रसारण तक, यहां पढ़ें हरेक जानकारी?

PREV

Recommended Stories

रोहित–SKY–विराट के बाद अब पांड्या, T20 में भारत के टॉप 100+ सिक्स हिटर
IND vs SA 1st T20i: ये 5 भारतीय धुरंधर साउथ अफ्रीका के लिए बने काल