IPL 2025 CSK vs MI Live Score Updates: CSK vs MI Highlights: चेन्नई के किले को नहीं भेद पाए मुंबई इंडियंस के धुरंधर, 4 विकेट से मिली हार, स्पिन गेंदबाजों का जलवा

CSK beat MI BY 4 WICKETS

सार

CSK vs MI IPL 2025, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score Updates: नमस्कार, आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटेदार टक्कर जारी है। यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स 156 रनों के स्कोर का पीछा करने उतर चुकी है और टीम का स्कोर 4 ओवर में 36/1 है। 

11:44 PM (IST) Mar 23

CSK vs MI Highlights: चेन्नई के किले को नहीं भेद पाए मुंबई इंडियंस के धुरंधर, 4 विकेट से मिली हार, स्पिन गेंदबाजों का जलवा

CSK vs MI IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने जीत के साथ आगाज किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट पर हरा दिया। इस मैच में स्पिन गेंदबाजी का जलवा रहा।

 

Read Full Story

11:12 PM (IST) Mar 23

चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है और सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। 156 रनों का पीछा करते हुए सिएसके ने इस मुकाबले को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रचिन 65 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज ने भी 53 रनों की लाजवाब पारी खेली। मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे पुथुर ने 3 विकेट लिए। 

10:57 PM (IST) Mar 23

रचिन रवींद्र का अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रचिन रवींद्र ने कमाल की पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया है। इस सीजन में उनका पहले ही मुकाबले में हाफ सेंचुरी है। 

10:39 PM (IST) Mar 23

चेन्नई का 5वां विकेट गिरा

156 का पीछा करते हुए चेन्नई ने 116 रनों के स्कोर पर 5वां विकेट खो दिया है। विल जैक्स ने सैम करन को 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता कर दिया है। जैक्स के गेंद पर करन चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। टीम का स्कोर 14.2 ओवर में 116/5 है। 

10:28 PM (IST) Mar 23

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 156 रनों का पीछा करते हुए लड़खड़ा रही है। टीम का चौथा विकेट 107 रन के स्कोर पर दीपक हुडा के रूप में गिरा है। दीपक 3 रन बनाकर पुथुर का तीसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 12 ओवर में 108/4 है। 

10:19 PM (IST) Mar 23

चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

156 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 9 रन बनाकर पुथुर के दूसरे शिकार बने हैं। छक्का लगाने के प्रयास में वह सीधे फील्डर को गेंद मार बैठे। टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 95/3 है। 

10:10 PM (IST) Mar 23

चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका दे दिया है। 76 रनों के स्कोर पर 53 रन बनाकर ऋतुराज गायकवाड आउट हो गए हैं। पुथुर की गेंद पर बाहर मारने के प्रयास में वह सीधे गेंद विल जैक्स को दे बैठे। 

09:39 PM (IST) Mar 23

चेन्नई का पहला विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस के सामने 156 रनों का पीछा कर रही चेन्नई का पहला विकेट 11 रन के स्कोर पर गिरा है। राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर दीपक चहर के पहले शिकार बने हैं। उछाल वाली गेंद पर पीछे मारने के प्रयास में गेंद सीधे कीपर को दे बैठे। 

09:14 PM (IST) Mar 23

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 156 का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए हैं और चेन्नई को 156 का लक्ष्य दिया है। दीपक चहर ने अंत में दमदार फिनिश किया और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दीपक के बल्ले से 15 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन निकले। 

09:07 PM (IST) Mar 23

ऑल आउट के करीब मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2025 की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने बेहद खराब की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम का 141 के स्कोर पर 9 विकेट आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट के रूप में नौवां झटका मिला है। अभी 19 ओवर का खेल हो चुका है। 

08:53 PM (IST) Mar 23

मुंबई का सातवां विकेट गिरा

चेन्नई में नूर अहमद का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। 116 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस के सातवें बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नमन धीर 16 रन बनाकर नूर के चौथे शिकार बन गए हैं। एक लाजवाब गेंद को वो पढ़ने में फेल हुए और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए। टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 118/7 है। 

08:37 PM (IST) Mar 23

मुंबई का छठा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का छठा विकेट 96 रन के स्कोर पर गिर चुका है। 31 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा नूर अहमद के तीसरे शिकार बन गए हैं। एक शानदार गेंद ओर वो LBW आउट हुए। हालांकि, उन्होंने DRS का इस्तेमाल भी किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए। 

08:33 PM (IST) Mar 23

मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट 95 रन के स्कोर पर गिरा है। रॉबिन बिंज 3 रन बनाकर नूर अहमद के दूसरे शिकार बने हैं। शॉट गेंद को छक्का जड़ने के प्रयास में सीधे गेंद रवींद्र जडेजा को दे बैठे। 

08:28 PM (IST) Mar 23

मुंबई का चौथा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स पहले गेंदबाजी करते हुए लगातार मुंबई पर शिकंजा कसते जा रही है। टीम का चौथा विकेट 87 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा है। 29 रन बनाकर सूर्या नूर अहमद के पहले शिकार बने। गेंद को आगे बढ़कर मारने के चक्कर में वो मिस कर गए और धोनी ने किल्लियां उड़ा दी। 

07:59 PM (IST) Mar 23

मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5.3 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को पचास के पार पहुंचाया है। इस समय क्रीज पर सूर्या 19 और तिलक वर्मा 8 रन पर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 5.4 ओवर में 51/3 है। 

07:55 PM (IST) Mar 23

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस अपने पहले मुकाबले में बेहद ही खराब परिस्थिति में दिखाई दे रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के 36 रन पर 3 विकेट गिर चुके हैं। तीसरा विकेट विल जैक्स के रूप में गिरा है। रवि अश्विन ने उनको 11 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 

07:43 PM (IST) Mar 23

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की है और 21 रन के स्कोर पर 2 विकेट झटक लिए हैं। रोहित शर्मा के बाद रयान रिकेलटन खलील अहमद के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 2.3 ओवर में 21/2 है। 

07:34 PM (IST) Mar 23

मुंबई को 0 के स्कोर पर लगा पहला झटका

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट 0 के स्कोर पर गिर चुका है। रोहित शर्मा बिना खाता खोले पहले ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद के शिकार बने हैं। गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में शॉट कवर पर खड़े सीधे शिवम दुबे को कैच दे बैठे।  

07:13 PM (IST) Mar 23

MI टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मींज, मिचेल सैन्टनर, दीपक चहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू। 

07:11 PM (IST) Mar 23

CSK टीम की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवि अश्विन, नूर अहमद, नेथन एलिस, खलील अहमद। 

07:04 PM (IST) Mar 23

चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पहले एक्शन में नजर आने वाले हैं। 

06:57 PM (IST) Mar 23

आज हार्दिक पंड्या मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पांडया आज के मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने वाले हैं। 

06:50 PM (IST) Mar 23

स्पिन गेंदबाजों से भरी है CSK

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स CSK के पास स्पिन गेंदबाजों की भरमार है। टीम के अंदर रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन, श्रेयस गोपाल, दीपक हुडा और नूर अहमद मौजूद हैं। 

06:49 PM (IST) Mar 23

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग के 18 वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। 


More Trending News