CSK vs MI Live Streaming: फोन पर यहां देखें चेन्नई-मुंबई का लाइव मैच, एक पैसा भी नहीं होगा खर्च!

Published : May 02, 2026, 05:06 PM IST
CSK vs MI

सार

IPL 2026 CSK vs MI Live: आज, 2 मई को चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल की दो सबसे दिग्गज टीमें, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में दोनों टीमों की साख दांव पर है, क्योंकि हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो जाएगी। जानिए इस मुकाबले को कहां बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

CSK vs MI Live Match: आईपीएल का वो मैच आखिरकार आ ही गया है, जिसका इंतजार हर क्रिकेट फैंस को रहता है। आज शाम IPL के दो सबसे बड़ी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में है, तो शोर तो डबल होगा ही। अगर आप भी इस 'एल क्लासिको' को मिस नहीं करना चाहते और कन्फ्यूज हैं कि मैच मोबाइल या टीवी पर कैसे देखें, तो टेंशन न लें। यहां देखें कहां, कब बिल्कुल फ्री में इस महामुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं...

MI vs CSK: मैच कब और कहां है?

तारीख: आज, 2 मई (शनिवार)

मैदान: चेपॉक स्टेडियम (चेन्नई)

टॉस का समय: शाम 7:00 बजे

मैच शुरू: शाम 7:30 बजे

CSK vs MI Match Today: मोबाइल पर FREE में कैसे देखें?

  • अगर आप सफर में हैं या टीवी से दूर हैं, तो अपने फोन में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलते ही आपको सामने आईपीएल का बैनर दिखेगा।
  • इस ऐप पर आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। बस डेटा पैक ऑन रखें और मजे लें।

CSK vs MI Match: टीवी पर कहां आएगा?

अगर आप बड़े पर्दे पर परिवार के साथ मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports Network) के अलग-अलग चैनलों पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी और कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस मैच में आज क्या है खास?

  • इस सीजन में दोनों ही टीमों की हालत थोड़ी पतली है। चेन्नई की टीम छठे नंबर पर है, वहीं मुंबई सबसे नीचे यानी 9वें नंबर पर। आज जो हारेगा, उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।
  • सीएसके के फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि एमएस धोनी चोट (Calf Strain) की वजह से शायद आज न खेलें। चेन्नई की तरफ से संजू सैमसन कमाल की फॉर्म में हैं, वो अब तक 2 शतक ठोक चुके हैं।
  • मुंबई के लिए हर मैच अब 'सेमीफाइनल' जैसा है। अगर आज हारे, तो सीजन खत्म समझो।
  • पिछली बार जब ये दोनों भिड़े थे, तो चेन्नई ने मुंबई को उन्हीं के घर में 103 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Virat Kohli: जब 13 साल के कोहली का भरा गया था फॉर्म, कोच ने बैटिंग में दिए थे 5 में से 4 नंबर!
Who is Jessica Davies: कौन हैं ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका, जो बिजनेस में पति से भी हैं आगे?