
CSK vs PBKS Today Match Live Streaming: आईपीएल 2026 में शुक्रवार 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जबर्दस्त भिड़ंत होनेवाली है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। CSK को एक बार फिर धोनी के बिना ही मैदान में उतरना पड़ेगा। चेन्नई अपना एक मैच पहले ही हार चुकी है, ऐसे में ये मुकाबला जीतना उसके लिए बेहद जरूरी है। आज दो 'किंग्स' की जोरदार टक्कर देखने के लिए तमाम क्रिकेट फैंस गूगल पर 'फ्री लाइव स्ट्रीमिंग' सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं आप यह मैच कहां और कैसे देख सकते हैं।
आईपीएल 2026 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। इसके अलावा, आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और इसकी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
पंजाब किंग्स ने जहां अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता था, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। CSK को आज भी पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना खेलना होगा। दोनों चोट के चलते टीम से बाहर हैं। ब्रेविस जहां साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, वहीं धोनी मसल्स में खिंचाव के चलते आराम कर रहे हैं।