KL Rahul दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्यों नहीं खेले पहला मुकाबला? सामने आई पीछे की सबसे बड़ी वजह

Published : Mar 24, 2025, 08:44 PM IST
kl rahul

सार

IPL 2025 DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। वह अपने होने वाले बच्चे के लिए पत्नी आथिया शेट्टी के पास गए हैं। 

KL Rahul IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के चौथे मुकाबले में केएल राहुल प्लेइंग 11 में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। उनके नहीं खेलने को लेकर पहले ही न्यूज सामने आ रही थी। ऐसा माना जा रहा था, कि वो पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे मैच में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल, राहुल ने दिल्ली मेनेजमेंट (DC) से अपने पहले बच्चे के जन्म लेने के चलते छुट्टी मांगी थी। रविवार को ही वो मुंबई वापस लौट गए थे। राहुल को खबर आई थी, कि उनकी बीवी आथिया शेट्टी कभी भी उनके बच्चे को जन्म दे सकती है। जिसके चलते आनन-फानन में दिल्ली के बल्लेबाज ने लौटने का फैसला किया।

क्रिकबज के मुताबिक, केएल राहुल के एक करीबी दोस्त ने जानकारी दी थी, कि वह अपनी वाइफ के साथ होने के लिए मुंबई वापस लौटे हैं। उन्होंने बताया कि "राहुल अपनी पत्नी का साथ देने के लिए वापस होम के लिए जा चुका है। उनके होने वाले बच्चे का जन्म किसी भी समय हो सकता है। हालांकि, अगले मैच में वह उपलब्ध होंगे या नहीं उसके बारे में कुछ निश्चित नहीं है।"

राहुल को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में DC ने खरीदा

केएल राहुल पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल के 18वें में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2022 से वो लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए दिख रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें टीम ने रिटेन करने से मना कर दिया। साथ ही, मेगा ऑक्शन के दौरान उनके लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल भी नहीं किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी ने बोली लगने के दौरान 12 करोड़ रुपए में खरीद लिया। खबरें पहले से ही सामने आ रही थीं, कि उन्होंने लखनऊ का साथ देने से मना कर दिया है।

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्यों नहीं की कप्तानी?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। टीम में वो मौजूद जरूर हैं, लेकिन कप्तानी का जिम्मा अक्षर पटेल के हाथों में दिया गया है, जबकि फाफ डू प्लेसिस उपकप्तान रहने वाले हैं। कुछ खबरों में यह बताया जा रहा था, कि राहुल को कप्तानी के लिए बोला गया था। लेकिन, उन्होंने इस भार को लेने से मना कर दिया। जिसके चलते मैनेजमेंट ने अक्षर को चुना।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विराट कोहली-रोहित शर्मा का अगला मैच कब और कहां? देखें पूरा ODI शेड्यूल
IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोक रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने