DC vs LSG Live Updates, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Live Score: नमस्कार, आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के मुंह से जीत छिन ली।
11:55 PM (IST) Mar 24
रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 1 विकेट से हराया। आशुतोष शर्मा इस मैच के हीरो बने। उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली और हार के मुंह से जीत छीन ली।
11:22 PM (IST) Mar 24
रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हरा दिया है और आईपीएल के 18वें सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। आशुतोष शर्मा ने हारे हुए मुकाबले को जीत में तब्दील कर दिया। वह अंत तक खड़े रहे और 31 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 66 रन बनाए और मैच को खत्म कर दिया।
11:12 PM (IST) Mar 24
लखनऊ के खिलाफ 210 रनों का पीछा करते हुए आशुतोष शर्मा ने अपना अर्धशतक 28 गेंदों पर पूरा कर लिया है। दिल्ली का स्कोर 19 ओवर में 204/9 है। टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रन चाहिए।
11:10 PM (IST) Mar 24
दिल्ली ने अपना नौवां विकेट 192 रन के स्कोर पर खो दिया है। एक रन लेने के चक्कर में कुलदीप यादव रन आउट के शिकार हो गए। आशुतोष शर्मा स्ट्राइक लेने के चक्कर में कुलदीप को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
11:03 PM (IST) Mar 24
दिल्ली की टीम 210 का पीछा करते हुए अब मुश्किल में दिखाई दे रही है। टीम के 8वें बल्लेबाज मिचेल स्टार्क 2 रन बनाकर रवि विश्नोई के दूसरे शिकार बन गए हैं। टीम को जीत के लिए 16 गेंदों में 39 रनों की जरूरत है।
10:58 PM (IST) Mar 24
लखनऊ ने आखिरकार 168 रन के स्कोर पर दिल्ली का 7 वां विकेट गिरा दिया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे विपराज निगम 15 गेंदों में 39 रन बनाकर दिवगेश राठी के शिकार बने हैं।
10:55 PM (IST) Mar 24
210 का पीछा करते हुए एक समय मुश्किल में लग रही दिल्ली की टीम को आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने धमाकेदार वापसी कराई है। दोनों ने लखनऊ के गेंदबाजों की क्लास जमकर लगाई है। आशुतोष 31 और निगम 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 24 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत है। टीम का स्कोर 16 ओवर में 168/6 है।
10:39 PM (IST) Mar 24
लखनऊ ने दिल्ली का छठा झटका 113 रन के स्कोर पर दिया है। 34 रन बनाकर ट्रिस्टन स्तब्स महारण सिद्धार्थ की गेंद पर चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। टीम का स्कोर 13 ओवर में 116/6 है। जीत के लिए दिल्ली को 42 गेंदों पर 94 रन चाहिए।
10:09 PM (IST) Mar 24
लखनऊ बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेर रहा है। दिल्ली के 5 बल्लेबाजों को 66 रन के स्कोर पर वापस भेज दिया है। डीसी का पांचवां विकेट फाफ डू प्लेसिस के रूप में गिरा है। वो 29 रन बनाकर रवि विश्नोई के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 6.5 ओवर में 66/5 है।
10:03 PM (IST) Mar 24
210 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट 50 रन के स्कोर पर गिर गया है। कप्तान अक्षर पटेल 22 रन बनाकर पवेलियन राह लौट चुके हैं। महिमरण सिद्धार्थ की गेंद पर वो राठी के हाथों कैच आउट हुए। टीम का स्कोर 5.4 ओवर में 51/4 है।
09:48 PM (IST) Mar 24
210 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम के 7 रन पर 3 विकेट आउट हो चुके हैं। फ्रेजर मैकग्रक 1, अभिषेक पोरेल 0 और समीर रिजवी 4 रन बनाकर वापस लौटे हैं। शार्दूल ठाकुर ने पहले ही ओवर में 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।
09:24 PM (IST) Mar 24
आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जैंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बना दिए हैं और दिल्ली के सामने 210 का लक्ष्य रखा है। टीम की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनके अलावा मीचेल मार्श ने 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंत में डेविड मिलर 27 रन बनाकर मैच फिनिश किया। मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मोहित शर्मा को 2 विकेट मिला। वहीं, मुकेश कुमार और विपराज निगम ने 1-1 विकेट झटके।
08:49 PM (IST) Mar 24
दिल्ली ने लखनऊ को सबसे बड़ा झटका 169 रन के स्कोर पर दिया है। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन 75 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के शिकार बने हैं। लेंथ गेंद को छक्का मारने के चक्कर में वह क्लीन बोल्ड एचपी गए। टीम का स्कोर 14.5 ओवर में 169/4 है।
08:40 PM (IST) Mar 24
दिल्ली कैपिटल्स ने 161 रन के स्कोर पर लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा दिया है। कप्तान ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर लौट गए हैं। कुलदीप यादव की गेंद को बाहर भेजने के चक्कर में वह कैच आउट हुए हैं।
08:35 PM (IST) Mar 24
दिल्ली के खिलाफ निकोलस पूरन विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं और सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं। उन्होंने 24 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी है। टीम का स्कोर 12.5 ओवर में 157/2 है।
08:30 PM (IST) Mar 24
दिल्ली कैपिटल्स को काफी समय के बाद दूसरी सफलता हाथ लगी है। 72 रन बनाकर खतरनाक लग रहे मिचेल मार्श मुकेश कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 11.4 ओवर में 133/2 है।
08:03 PM (IST) Mar 24
खतरनाक रूप में दिखाई दे रहे लखनऊ के बल्लेबाज निकलस पूरन का कैच 17 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर समीर रिजवी ने छोड़ा। पूरन गेंद को स्टैन्ड में भेजना चाहते थे, लेकिन सही से बल्ले पर आई नहीं और हवा में चली गई जिसके बाद पॉइंट में मौजूद रिजवी ने कैच टपका दिया।
08:00 PM (IST) Mar 24
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में मिचेल मार्श ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा है। 20 गेंदों पर उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की है। शुरुआत से ही वह काफी भयानक रूप में दिखाई दे रहे हैं।
07:53 PM (IST) Mar 24
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। मिचेल मार्च 31 रन और निकोलस पूरन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। एकमात्र विकेट एडम मारक्रम का गिरा है।
07:51 PM (IST) Mar 24
दिल्ली ने लखनऊ को पहला झटका 46 रन के स्कोर पर दिया है। एडेन मारक्रम 15 रन बनाकर विपराज निगम के पहले शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सीधे गेंद मिचेल स्टार्क के हाथों में मार बैठे। टीम का स्कोर 5 ओवर में 50/1 है।
07:09 PM (IST) Mar 24
एडम मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, सरफराज अहमद, डिबगेश राठी, शार्दूल ठाकुर, रवि विश्नोई, प्रिंस यादव।
07:07 PM (IST) Mar 24
फाफ डू प्लेसिस, जैक फ्रेजर मैकग्रक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्तब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
06:54 PM (IST) Mar 24
विशाखापट्टनम में दिल्ली और लखनऊ के बीच थोड़ी देर में टॉस होने वाली है। मैदान में भारी संख्या में दोनों टीम के सपोर्टर दिखाई दे रहे हैं। LSG में शार्दूल ठाकुर की वापसी हुई है। वहीं, मयंक यादव जैसे तेज गेंदबाज के खेलने पर संशय है।
06:51 PM (IST) Mar 24
डीसी के पास इस सीजन धुरंधर खिलाड़ियों की फौज दिखाई दे रही है। टीम में बल्लेबाज और गेंदबाज काफी अनुभवी दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली के पास फाफ डू पलेसिस, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्तबस, मिचेल स्टार्क, आशुतोस शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के पास भी काफी अनुभव है।
06:48 PM (IST) Mar 24
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स इस आईपीएल 2025 में नए कप्तान के साथ खेलने उतर रही है। ऋषभ पंत पिछले सीजन दिल्ली के लिए ही खेल रहे थे, लेकिन इस बार वह लखनऊ के लिए कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 18 करोड़ रुपए में खरीदा था।
06:45 PM (IST) Mar 24
नमस्कार, आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा। इस सीजन पहले बार दोनों टीमों के बीच टक्कर होने जा रही है। दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल कर रहे हैं, तो वहीं लखनऊ की कमान ऋषभ पंत संभालेंगे।