Who Won Yesterday’s Cricket Match, DC vs LSG IPL 2026 Result: कल का मैच कौन जीता? दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

Published : Apr 02, 2026, 12:01 AM ISTUpdated : Apr 04, 2026, 08:31 AM IST
LSG vs DC Match Results

सार

DC vs LSG IPL 2026 Yesterday Match Result: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

LSG vs DC Match Results: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला गया। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में हुए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। LSG ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 142 रन का लक्ष्य दिया, जिसे DC ने 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। 47 गेंद में 70 रन की दमदार पारी खेलने वाले डीसी के समीर रिजवी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Who Won Yesterday’s Cricket Match, CSK vs PBKS (3 April, 2026): कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स

समीर रिजवी-स्टब्स बने जीत के हीरो

दिल्ली की जीत में मिडिल क्रम में बल्लेबाजी करने आए समीर रिजवी का अहम योगदान रहा। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके साथ स्टब्स ने भी शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में नाबाद 39 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। दोनों ने मिलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

खराब शुरुआत के बाद दिल्ली की दमदार वापसी

रनचेज के दौरान DC की शुरुआत बेहद खराब रही। केएल राहुल बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वहीं, नीतिश राणा ने 15, पथुम निसंका ने 1 और अक्षर पटेल ने 0 रन बनाए। इस तरह 26 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद टीम भारी दबाव में थी। लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और स्टब्स ने चौथे विकेट के लिए 119 रनों की नाबाद साझेदारी कर मैच पूरी तरह पलट दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी रही कमजोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋषभ पंत 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। उनके बाद आयुष बडोनी 0, एडन मारक्रम 11 और निकोलस पूरन 8 रन पर चलते बने। मिचेल मार्श ने 35 और मुकुल चौधरी ने 14 रन जोड़े। टीम लगातार विकेट खोती रही और बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। आखिर में अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। लेकिन उनका योगदान भी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सका।

दिल्ली की गेंदबाजी रही शानदार

DC के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लुंगी एनगिडी-नटराज ने 3-3, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। इसके चलते LSG 142 रन पर ही सिमट गई। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक IPL में LSG और DC के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें DC 5 जीती जबकि LSG को 3 में जीत मिली है। इस जीत के साथ दिल्ली ने अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 23th April 2026: CSK vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 33वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच