DC vs GT Preview: दिल्ली की हैट्रिक जीत पर नजर, पर गुजरात के खिलाफ मैच पर बारिश का साया!

Published : Apr 08, 2026, 10:43 AM IST
DC vs GT Preview: दिल्ली की हैट्रिक जीत पर नजर, पर गुजरात के खिलाफ मैच पर बारिश का साया!

सार

IPL में लगातार दो जीत से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स की नज़र हैट्रिक पर है। वहीं, लगातार हार से परेशान गुजरात टाइटंस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

नई दिल्ली: इस बार IPL में अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। बुधवार को उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं, अपने पहले दोनों मैच हार चुकी गुजरात की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। लेकिन इन सबके बीच, बारिश के खतरे की वजह से मैच हो पाएगा या नहीं, इस पर शक बना हुआ है।

दोनों मैचों में दिल्ली को जिताने वाले समीर रिज़वी

दिल्ली ने अपने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही मुकाबलों में युवा बल्लेबाज़ समीर रिज़वी ने ज़बरदस्त खेल दिखाकर टीम को जीत दिलाई है। लगातार दो 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीत चुके रिज़वी गुजरात के खिलाफ भी धमाल मचाने का दम रखते हैं। वहीं, 2 मैचों में सिर्फ 1 रन बनाने वाले के.एल. राहुल फॉर्म में लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं। नीतीश राणा भी दबाव में खेल रहे हैं और अपनी फॉर्म पाने के लिए जूझ रहे हैं।

दूसरी तरफ, गुजरात की टीम दोनों ही मैचों में अपनी बल्लेबाज़ी की वजह से हारी है। 2025 से टीम के मिडिल ऑर्डर का बैटिंग एवरेज सिर्फ 20.1 रहा है, जो किसी भी टीम में सबसे कम है। इसलिए, ओपनर शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर काफी दबाव है। पिछला मैच नहीं खेलने वाले गिल इस मैच में वापसी कर रहे हैं, जिससे टीम को मज़बूती मिलेगी। गेंदबाज़ी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा से टीम को मदद की उम्मीद होगी।

आमने-सामने: 07
दिल्ली: 03
गुजरात: 04

संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: राहुल, निसंका, नीतीश, समीर, मिलर, स्टब्स, अक्षर (कप्तान), विपराज, कुलदीप, लुंगी एनगिडी, नटराजन, मुकेश।

गुजरात टाइटंस: गिल (कप्तान), सुदर्शन, बटलर, वॉशिंगटन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख, राहुल तेवतिया, राशिद, रबाडा, प्रसिद्ध, सिराज, अशोक।

मैच: शाम 7:30 बजे से

2 मैचों पर बारिश का असर, अगले दो पर भी खतरा

सोमवार को कोलकाता में पंजाब और KKR के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। मंगलवार को गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में भी बारिश ने खलल डाला। यह मैच करीब 2 घंटे 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ।

बुधवार को नई दिल्ली में होने वाले दिल्ली-गुजरात मैच पर भी बारिश का खतरा है। शहर में पहले से ही 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं, कोलकाता में बारिश अभी भी कम नहीं हुई है। इस वजह से गुरुवार को ईडन गार्डन्स में होने वाले KKR और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच पर भी बारिश का साया है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Playoffs: गुजरात के साथ टॉप-2 में कौन? RCB और हैदराबाद में आज टक्कर, राजस्थान का खेल खत्म
Shubman Gill: CSK को हराकर गिल ने फैंस को किया ट्रोल, 'चुप' रहने का इशारा कर शेयर की पोस्ट