MI vs RR: 15 साल के लड़के ने की बुमराह की बोलती बंद, पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, दिग्गज क्रिकेटर भी हुए फैन

Published : Apr 08, 2026, 08:03 AM IST
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians

सार

IPL 2026: MI vs RR मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया। इरफान पठान ने उनकी जमकर तारीफ की, वहीं यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए।

MI vs RR Match Highlights: आईपीएल 2026 में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीत लिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद में 1 चौका और 5 छक्के मार के 39 रन बनाएं। उनकी इस धुआंधार बल्लेबाजी के मुरीद इरफान पठान भी हो गए और उनके लिए वीडियो पोस्ट कर कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी आज तक नहीं देखा...

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए इरफान पठान

इरफान पठान ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में ये खिलाड़ी दुनिया के सबसे महान व्हाइट बॉल गेंदबाज की पहली गेंद पर छक्का लगाता है, ये अविश्वसनीय हैं। उन्होंने कहा कि जब आप जसप्रीत बुमराह के सामने खेलते हैं तो आप थोड़ा बच के चलते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने कमाल करते हुए उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की स्लोअर वन का इंतजार करके उस पर भी छक्का लगाया। इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत स्पेशल खिलाड़ी हैं। आने वाले समय में ये खिलाड़ी महान बल्लेबाज बनेगा। इतना ही नहीं अपने वीडियो में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल की तारीफ भी की, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 77 रन बनाए थे। सोशल मीडिया पर इरफान पठान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

और पढे़ं- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

MI के खिलाफ वैभव और यशस्वी की परफॉर्मेंस

7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबला की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर के मैच में 150 रन बनाएं। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाएं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल करते हुए 14 गेंदों ने 1 चौका और 5 छक्के जड़ कर 39 रन बनाए। जिसके चलते स्कोर बोर्ड पर 150 रन लगे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 11 ओवर में 123 रन ही बनाए और 27 रनों से ये मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
PBKS vs RR: वैभव सूर्यवंशी तोड़ने वाले हैं वेस्टइंडीज के इस खूंखार खिलाड़ी के छक्कों का रिकॉर्ड, बस 1 कदम दूर