RR vs MI IPL 2026 Yesterday Match Result: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे, अवॉर्ड विनर्स और हाइलाइट्स यहां जानें।

RR vs MI Match Results: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। टीम की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि मुंबई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। गुवाहाटी में मैच से पहले भारी बारिश हुई, जिसके कारण मुकाबला करीब 2 घंटे देरी से शुरू हुआ। बारिश के चलते मैच को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

जायसवाल-सूर्यवंशी की धमाकेदार ओपनिंग

राजस्थान की जीत में यशस्वी जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 240.62 के स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने 278.57 के स्ट्राइक रेट से 14 गेंदों में 39 रन की तेज तर्रार पारी खेली। दोनों के बीच 80 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। बाद में कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंद में ताबड़तोड़ 20 रन बनाते हुए टीम को 150 के स्कोर तक पहुंचाया। शानदार बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Scroll to load tweet…

मुंबई की खराब शुरुआत, पहले ओवर में झटका

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रायन रिकेल्टन 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने पकड़ा। इसके बाद दूसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने आर्चर के हाथों कैच कराया।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को फिर किया आउट

तीसरे ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा, जब रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें संदीप शर्मा ने LBW किया। यह छठी बार है जब संदीप ने रोहित शर्मा का विकेट लिया है। पावरप्ले में मुंबई ने 30 रन पर अपने टॉप-3 विकेट गंवा दिए।

मिडिल ऑर्डर भी फ्लॉप, इम्पैक्ट प्लेयर भी नहीं बचा सके मैच

5वें ओवर में मुंबई ने दो और विकेट गंवा दिए। रवि बिश्नोई ने कप्तान हार्दिक पंड्या (9 रन) को आउट किया, जिनका कैच जायसवाल ने पकड़ा। इसके बाद तिलक वर्मा भी आउट हो गए, जिन्हें शिमरोन हेटमायर ने कैच किया। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद मुंबई ने शेरफन रदरफोर्ड को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा। रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें तुषार देशपांडे ने आउट कराया। इसके बाद 9वें ओवर में नमन धीर भी 25 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे मुंबई की हार तय हो गई।

MI vs RR Match Turning Point: मैच का टर्निंग पॉइंट

मुंबई का टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया, जिससे टीम दबाव में आ गई और वापसी नहीं कर सकी। वहीं, राजस्थान के ओपनर्स ने तेज शुरुआत कर बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो जीत की सबसे बड़ी वजह बना।