DC vs GT IPL Yesterday Match Result: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।
DC vs GT Match Results: गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में पहली जीत हासिल की। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में 1 रन से हराया। दिल्ली लगभग मैच जीत चुकी थी, लेकिन आखिरी की 2 गेंदों में हुई गलती ने उसे जीतते-जीतते हरा दिया। इसके साथ ही यह दिल्ली की इस सीजन की पहली हार है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
गुजरात टाइटन्स की दमदार बल्लेबाजी
गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रन बनाए। जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन की तेज़ पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत और केएल राहुल की शानदार पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रन बनाए और 17वें ओवर तक क्रीज पर टिके रहे। उनके आउट होने के बाद दिल्ली को आखिरी 18 गेंदों में 45 रन की जरूरत थी।
मिडिल ओवर्स में झटके, राशिद खान का असर
गुजरात की ओर से राशिद खान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए। उनकी गेंदबाज़ी ने दिल्ली की पारी को बीच में झटका दिया और मैच का रुख बदल दिया। 17 रन देकर DC के 3 विकेट झटकने वाले राशिद खान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
डेविड मिलर की तेज पारी, लेकिन जीत से चूकी दिल्ली
आखिरी ओवरों में डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 41 रन बनाकर दिल्ली की उम्मीदें जिंदा रखीं। हालांकि, उनकी कोशिशों के बावजूद टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। वहीं लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
19वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट
19वां ओवर डालते हुए मोहम्मद सिराज ने 23 रन खर्च कर दिए। इस ओवर में डेविड मिलर ने शुरुआती 3 गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगाई, जबकि पांचवीं गेंद पर विप्रज निगम ने चौका जड़ा। इस ओवर ने मैच को पूरी तरह रोमांचक बना दिया।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और गेंदबाज थे प्रसिद्ध कृष्णा।
पहली गेंद: विप्रज निगम ने चौका लगाकर उम्मीद बढ़ाई।
दूसरी गेंद: वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में शुभमन गिल को कैच दे बैठे।
चौथी गेंद: डेविड मिलर ने छक्का लगाकर मैच को फिर से बराबरी पर ला दिया।
पांचवीं गेंद: मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया, जिससे मैच टाई कराने का मौका निकल गया।
आखिरी गेंद: कुलदीप यादव रनआउट हो गए और दिल्ली मैच हार गई।
पॉइंट्स टेबल पर असर
इस जीत के बाद गुजरात टाइटन्स अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है और उसके पास 2 अंक हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।


