बारिश के कारण भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी-20 मैच रद्द हो गया। 46 गेंदों के खेल में भारत ने 118 रन बनाए। ईशान-नमन ने तूफानी पारी खेली, लेकिन मैच पूरा न होने से सीरीज 2-2 से बराबर रही।

India vs West Indies 5th T20 Match Cancelled: रविवार को बेंगलुरु की बारिश ने क्रिकेट फैंस का सारा मजा धो डाला। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला पांचवां और फाइनल टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द (Cancel) हो गया है। इसी के साथ ये 5 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई और किसी के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस खचाखच भरे थे। शाम 6:30 बजे टॉस होना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस रात 9 बजे हुआ। ओवर काटकर 9-9 कर दिए गए। वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला किया।

सिर्फ 46 गेंदों में टीम इंडिया का 'तूफान'

मैच भले ही छोटा था, लेकिन टीम इंडिया के बैटर्स ने सोच लिया था कि हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजना है। भारत को सिर्फ 7.4 ओवर (यानी 46 गेंदें) ही खेलने को मिले, लेकिन इतने में ही स्कोरबोर्ड पर 118 रन टंग गए! हालांकि, टीम ने 5 विकेट भी गंवाए। ईशान ने आते ही गियर बदला और सिर्फ 10 गेंदों में 30 रन ठोक डाले। नमन धीर ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और 24 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद फिर से आसमान से आफत बरसने लगी और अंपायर्स को मजबूरी में मैच कैंसिल करना पड़ा।

खबर अपडेट हो रही है...