Watch Video: क्या विराट कोहली को जानते हैं रोनाल्डो नजारियो? ब्राजीलियाई फुटबॉलर ने कहा- 'हां बिल्कुल'

Published : Jan 11, 2024, 03:13 PM IST
Ronaldo Nazario-Virat Kohli

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ब्राजील के दिग्गज फुटबालर रोनाल्डो नजारियो से जब पूछा जाता है कि क्या आप विराट कोहली को जानते हैं, तो ब्राजीलियाई दिग्गज ने जो जवाब दिया, वह करोड़ों फैंस को खूब भा रहा है। 

Virat Kohli Ronaldo Nazario. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अमेरिकी ऑनलाइन स्ट्रीमर और यूट्यूबर स्पीड के साथ ब्राजीलियाई फुटबालर रोनाल्डो नजारियो की दिलचस्प बातचीत है। इन दोनों के बीच खेलों को लेकर जो चर्चा हुई है, वह स्पोर्ट्स की दुनिया के लिए नजीर की तरह है। ऐसा लगता है जैसे दुनियाभर के एथलीट्स दूसरे खेलों के सुपर स्टार्स को भी अच्छी तरह से जानते और पहचानते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस में नया उत्साह भर रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली की भी चर्चा है, जिसकी वजह से भारत के करोड़ों फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं।

क्या विराट कोहली को जानते हैं रोनाल्डो नजारियो

वीडियो की शुरूआत में ही अमेरिकी यूट्यूबर स्पीड ने रोनाल्डो नजारियो से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में पूछताछ की है। स्पीड ने एकदम सीधा और सटीक सवाल किया कि क्या आप विराट कोहली को जानते हैं। वह क्रिकेट के ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम खिलाड़ी हैं। स्पीड ने ब्राजीलियाई फुटबालर को विराट कोहली की एक तस्वीर भी दिखाई। यह सवाल फैंस में जिज्ञासा पैदा कर देता है। इस सवाल के जवाब में रोनाल्डो ने जोरदार जवाब दिया और कहा- हां बिल्कुल। इस पर स्पीड ने तपाक से पूछ लिया कि क्या आप भारतीय क्रिकेटर के फैन हैं। तब इस फुटबालर ने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया और कहा निश्चित रूप से हां मैं विराट कोहली का फैन हूं।

 

 

यह वीडियो केवल दो खेल प्रेमियों के बीच अचानका हुई बातचीत ही नहीं है बल्कि यह वर्ल्ड की स्पोर्ट्स कम्यूनिटी के संबंधों को दर्शाता है। सर्वकालिक महान फुटबालरों में से एक माने जाने वाले रोनाल्डो नजारियो यह स्वीकार करते हैं कि वे विराट कोहली के फैन हैं। दरअसल, क्रिकेट में GOAT के रूप में विराट कोहली की पहचान क्रिकेट मैदान पर उनकी अद्वितीय उपलब्धियों का प्रमाण है। आधुनिक क्रिकेट के दिग्गजों में से एक के रूप में कोहली ने लगातार असाधारण बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया है। कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और नए मानक स्थापित किए हैं। उनकी आक्रामक शैली, फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता और लीडरशिप क्वालिटी उन्हें दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाता है। वहीं रोनाल्डो का यह स्वीकार करना कोहली के कद को और ऊंचा व मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया सेंसेशन बनते जा रहे माही, भारत के लिए कही ऐसी बात सब हो गए फैन...video viral

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स