किस टीम के कप्तान बने ईशान किशन? 15 साल के खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

Published : Jul 30, 2026, 09:43 AM IST
Duleep Trophy Squad

सार

Ishan Kishan Captain: दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है।

Duleep Trophy 2026-27: दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हो गया है। सबसे खास बात यह है कि भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनके शानदार प्रदर्शन का सम्मान माना जा रहा है। अब उनके पास अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करने का भी बेहतरीन मौका होगा।

जेएससीए के पांच खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें कप्तान ईशान किशन के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, बल्लेबाज विराट सिंह और युवा ओपनर शिखर मोहन शामिल हैं। वहीं, शरनदीप सिंह को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। टीम के कोच रतन कुमार और फिजियो रंचल चौधरी भी झारखंड से हैं। इससे साफ है कि इस बार ईस्ट जोन की टीम में झारखंड की मजबूत भागीदारी देखने को मिल रही है।

रणजी के स्टार खिलाड़ी भी टीम में शामिल

युवा बल्लेबाज शिखर मोहन भी इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 613 रन बनाए थे और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में झारखंड क्रिकेट ने इतिहास रचते हुए पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रन से हराकर टी-20 चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अब दलीप ट्रॉफी में झारखंड के खिलाड़ियों को मिली बड़ी जिम्मेदारियां उसी सफलता की अगली कड़ी मानी जा रही हैं।

और पढे़ं- IPL 2026 में चमके ईशान किशन, कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक बनाया बड़ा रिकॉर्ड

खिलाड़ियों के चयन पर खुश है JSCA

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और झारखंड क्रिकेट की मजबूत व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और झारखंड के खिलाड़ी नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआती ट्रेनिंग झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) से ही हासिल की थी। ऐसे में झारखंड लगातार भारतीय क्रिकेट को नए सितारे देने का काम कर रहा है।

दलीप ट्रॉफी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. दलीप ट्रॉफी 2026-27 में ईस्ट जोन का कप्तान कौन बना है?

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को ईस्ट जोन टीम का कप्तान बनाया गया है।

2. वैभव सूर्यवंशी को कौन-सी जिम्मेदारी मिली है?

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

3. ईस्ट जोन टीम में झारखंड के कितने खिलाड़ियों का चयन हुआ है?

JSCA के पांच खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह मिली है, जबकि एक खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में शामिल है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक और कमाल! ईशान किशन की टीम में बने उप-कप्तान
क्या टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं? 2 कोचों के बाहर होने पर BCCI ने बताई असली वजह