क्या होती है दिलीप ट्रॉफी? जानिए भारत के सबसे बड़े घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट का इतिहास

Published : Aug 03, 2026, 08:30 AM IST
Duleep-Trophy-History

सार

Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी भारत का सबसे बड़ी घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है। जानिए इसकी शुरुआत कब हुई, इसका इतिहास, नियम, फॉर्मेट और कैसे यही टूर्नामेंट भारतीय टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ियों का रास्ता तैयार करता है।

Duleep Trophy History: 23 अगस्त से दिलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत होने जा रही है। यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) करता है। रणजी ट्रॉफी के बाद इसे भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ी और जरूरी फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट माना जाता है। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। आइए जानते हैं दिलीप ट्रॉफी का इतिहास और इससे जुड़ी खास बातें।

कब शुरू हुई थी दिलीप ट्रॉफी?

दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत 1961-62 सीजन में बीसीसीआई ने की थी। इस ट्रॉफी का नाम महान क्रिकेटर कुमार श्री दिलीपसिंहजी के सम्मान में रखा गया था। दिलीपसिंहजी का जन्म 13 जून 1905 को गुजरात के राजकोट में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 12 टेस्ट मैच खेले और अपनी शानदार बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई। क्रिकेट में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट का नाम दिलीप ट्रॉफी रखा।

कैसे खेली जाती है दिलीप ट्रॉफी?

दिलीप ट्रॉफी एक फर्स्ट क्लास (रेड बॉल) क्रिकेट टूर्नामेंट है। पहले इसमें भारत की जोनल टीमें हिस्सा लेती है-

नॉर्थ जोन

साउथ जोन

ईस्ट जोन

वेस्ट जोन

सेंट्रल जोन

नॉर्थ-ईस्ट/नॉर्थ-ईस्ट एवं ईस्ट से संबंधित टीम

टूर्नामेंट के फॉर्मेट में समय-समय पर बदलाव हुए हैं। दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले चार दिन तक खेले जाते हैं और इसमें टेस्ट क्रिकेट के लगभग सभी नियम लागू होते हैं।

और पढे़ं- 25 छक्के, 15 चौके..91 गेंदों में ठोक दिए 233 रन, अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने मचाई तबाही

खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है दिलीप ट्रॉफी?

  • दिलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए भारतीय टेस्ट टीम तक पहुंचने का बड़ा रास्ता माना जाता है।
  • युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका मिलता है।
  • नेशनल सिलेक्टर्स को खिलाड़ियों को करीब से परखने का अवसर मिलता है।
  • लंबे फॉर्मेट (रेड बॉल) में टेक्निक और धैर्य की असली परीक्षा होती है।
  • टेस्ट क्रिकेट के लिए यह सबसे अहम घरेलू टूर्नामेंटों में से एक माना जाता है।

दिलीप ट्रॉफी से भारतीय टीम तक पहुंचे खिलाड़ी

दिलीप ट्रॉफी ने भारतीय क्रिकेट को कई बड़े सितारे दिए हैं। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं-

सचिन तेंदुलकर

राहुल द्रविड़

वीवीएस लक्ष्मण

वीरेंद्र सहवाग

गौतम गंभीर

चेतेश्वर पुजारा

रविचंद्रन अश्विन

रवींद्र जडेजा

शुभमन गिल

यशस्वी जायसवाल

सरफराज खान

इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई।

दिलीप ट्रॉफी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत कब हुई थी?

दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत 1961-62 सीजन में बीसीसीआई ने की थी।

2. दिलीप ट्रॉफी क्यों इतनी जरूरी मानी जाती है?

क्योंकि यह भारतीय टेस्ट टीम के चयन के लिए सबसे अहम घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंटों में से एक है।

3. दिलीप ट्रॉफी में किस तरह के मैच खेले जाते हैं?

इसमें चार दिन के रेड बॉल फर्स्ट क्लास मैच खेले जाते हैं, जिनमें टेस्ट क्रिकेट जैसे नियम लागू होते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs Sri Lanka 2nd Test: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब और कहां देखें मैच
टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल टीमें, भारत का कौन सा नंबर? जानें पूरी लिस्ट